34 पंचायतों में सरपंच और 58 सौ वार्डों के पंच निर्विरोध निर्वाचित
पंच के लिए एक हजार से ज्यादा में नामांकन नहीं आए
पाटन में सरपंच, मझौली में पंच ज्यादानिर्विरोध निर्वाचन में पाटन जनपद के अंतर्गत सर्वाधिक 15 पंचायतों में सरपंच निर्विरोध चुने गए हैं। वहीं दो जनपदों, सिहोरा और मझौली में एक भी सरपंच निर्विरोध नहीं निर्वाचित हुआ। दूसरी तरफ पंच की बात करें तो सबसे ज्यादा एक हजार 67 पंच मझौली जनपद के अंतर्गत चुने गए हैं। यहां फिर से होगा निर्वाचनसातों जनपदों के अंतर्गत कुछ पंचायतें ऐसी हैं जहां पर पंच के लिए एक भी नामांकन प्राप्त नहीं हुए। ऐसे में इन जगहों पर फिर मतदान हो सकता है। लगभग एक हजार 7 वार्ड ऐसे हैं जहां एक भी नामांकन पंच पद के लिए नहीं मिले। पाटन ऐसा जनपद जहां सबसे अधिक 448 वार्डों में नामांकन प्राप्त नहीं हुए हैं। इन जगहों पर फिर से प्रक्रिया होगी।
यह है जिले की स्थिति
जनपद—सरपंच निर्विरोध—पंच निर्विरोध—अप्राप्त नामांकन
पनागर -01 - 725 -30
कुंडम -06 - 782 -116
बरगी जबलपुर -07 -947 -84
सिहोरा -00 -688 -90
मझौली -00 -1067 -37
पाटन -15 -615 -448
शहपुरा -05 -1058 -202
नोट: आंकड़ें स्थानीय निर्वाचन कार्यालय के अनुसार
ये सरपंच निर्विरोध चुने गए
कुंडम- ग्राम पंचायत पड़रिया सरला देवी, महगांव (देव) चेतराम भवेदी, महेशपुरी ऐतो बाई, सहदरा ममता बाई, संजारी शंकरलाल, जुझारी बधिया बाई।
बरगी- ग्राम पंचायत बम्हनी धवई गेंदाबाई, डुंगरिया अंशुल सोनकर, तिखारी प्रीति उइके, पिपरियाकला संतोष गौंड़, कुकरीखेड़ा कृष्ण कुसरे, उमरिया योगेश मेहरा, परतला महेंद्र कुमार बैगा।
पाटन- ग्राम पंचायत पौडी (राजघाट) सुनील कुमार, मरई लीला बाई, बोरिया उमा बाई, डुगरिया गायत्री बाई, बगसवाही रचना दाहिया, जमुनिया चंद्रप्रसाद ङ्क्षसह यादव, दिधोरा गोमती बाई चड़ार, रियाना अर्चना ङ्क्षसह, महगंवा (सडक़) नीता चौबे, रिमझा रुकमणि ङ्क्षसह, बरौंदा (हडा) बबीता चढार, पौडी (कांटी) घंसराम मदारी, अमरपुर रुकमणि, छितुरहा वंदना, डूडी सरोज बाई।
शहपुरा- ग्राम पंचायत कैथरा भागवती बाई, मालकछार भागवती बाई, सुनाचर कल्ला बाई, झलौन लक्ष्मी बाई एवं ग्राम पंचायत दामन खमरिया पूजा जैन।