scriptMP के बिजलीकर्मियों ने दीपावली से पहले दी बेमियादी हड़ताल की चेतावनी | MP power workers indefinite strike from 01 November | Patrika News

MP के बिजलीकर्मियों ने दीपावली से पहले दी बेमियादी हड़ताल की चेतावनी

locationजबलपुरPublished: Oct 28, 2021 02:07:12 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

-चार सूत्रीय मांगों को लेकर पहली नवंबर से शुरू होगा आंदोलन

दीवाली से पहले बिजली कर्मियों ने दी बेेमियादी हड़ताल की चेतावनी

दीवाली से पहले बिजली कर्मियों ने दी बेेमियादी हड़ताल की चेतावनी

जबलपुर. MP के बिजली कर्मियों ने अब आरपार की लड़ाई की संखनाद कर दिया है। कर्मचारियों ने दीपावली से पहले पहली नवंबर से बेमियादी हड़ताल पर भी जाने का ऐलान कर दिया है।

मध्य प्रदेश यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एम्पलाइज एंड इंजीनियर्स ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को पत्र भेजकर अपने फैसले से अवगत करा दिया है। बिजली कर्मचारियों का कनहा है कि एक तरफ शासन ने राज्य के सभी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता से लेकर बकाये तक के भुगतान का आदेश जारी कर दिया है। लेकिन बिजली कंपनी के अधिकारियों की हठधर्मिता के चलते बिजलीकर्मियों के हितों पर कुठाराघात हो रहा है। संगठन के संयोजक वीके एस परिहार ने कहा है कि इसके विरोध में बिजली कर्मियों ने 01 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।
बिजलीकर्मियों की प्रमुख मांगें

1-केंद्र और राज्य सरकार के निर्णय अनुसार 14 फीसदएनपीएस की सुविधा प्रदान की जाय

2-संविदा कर्मचारियों को वार्षिक वेतन वृद्धि और महंगाई भत्ता अक्टूबर के वेतन के साथ दिया जाय
3-आउटसोर्स कर्मचारियों को दीवाली के पूर्व वेतन का भुगतान हो

4-पश्चिम क्षेत्र में बिजली कर्मियों को बिल में पूर्व की भांति 50 प्रतिशत छूट दी जाय

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो