जबलपुर

12 जून को मप्र आ रहे अमित शाह, हो सकते हैं बड़े निर्णय

12 जून को मप्र आ रहे अमित शाह, हो सकते हैं बड़े निर्णय

जबलपुरJun 11, 2018 / 09:39 am

Lalit kostha

mp vidhansabha election: amit sah victory plan

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगलवार को मप्र के जबलपुर जिले में विधानसभा चुनाव 2018 की तैयारियों का शंखनाद करने आ रहे हैं। इसके बाद लगातार चुनावी तैयारियों को लेकर भाजपा की रणनीति पर काम होगा। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में एक तरफा जीतने वाली भाजपा को इस बार जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है। पहले किसान आंदोलन, नोटबंदी, समेत अन्य मुद्दों को लेकर विपक्षी दलों ने शिवराज सरकार को जमकर घेरा है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले विधानसभा चुनाव शिवराज सिंह के लिए किसी अग्रि परीक्षा से कम नहीं होगा।

अमित शाह मंगलवार को भेड़ाघाट के पास भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। जहां चुनावी रणनीति के साथ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय होकर शिवराज व मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के मंत्र बताएंगे। वहीं ये भी माना जा रहा है कि महाकोशल में, खासकर जबलपुर में टिकट के दावेदार अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं। इसके लिए समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन होने की पूरी पूरी उम्मीद है। हालांकि संगठन की सख्ती के चलते खुलकर शक्ति प्रदर्शन नहीं हो सकेगा, लेकिन मंच, होर्डिंग बैनर आदि के माध्यम से दावेदारों के समर्थक अमित शाह के सामने दावेदारी करेंगे।

शाह के आगमन के पहले एयरपोर्ट रूट का निरीक्षण
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आगमन की तैयारी को लेकर पार्टी संगठन के पदाधिकारियों ने रविवार को डुमना एयरपोर्ट रूट का निरीक्षण किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने संगठन पदाधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं व तैयारियों का जायजा लिया। राकेश सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के भेड़ाघाट पहुंचने तक के रूट की जानकारी दी। उनका काफिला डुमना एयरपोर्ट के गेट से साइंस कॉलेज चौक, पुल नं 1 से पर्यटन भवन, नौदरा ब्रिज, ब्लूम चौक, शास्त्री ब्रिज, मदन महल चौक, त्रिपुरी चौक, मेडिकल चौराहा, शास्त्री नगर, सगड़ा, लम्हेटा होत हुए धुआंधार पहुंचेगा।
रूट निरीक्षण के दौरान सह संगठन महामंत्री अतुल राय, प्रदेश महामंत्री वीडी शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश लूनावत, विधायक प्रतिभा सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, जिला ग्रामीण अध्यक्ष शिव पटेल, शहपुरा मंडी अध्यक्ष नीरज सिंह मौजूद थे।

कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
तैयारियों को लेकर भाजपा संगठन की बैठक रविवार को पार्टी के दीक्षितपुरा स्थित कार्यालय में आयोजित हुई। इसमें कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में राज्यमंत्री शरद जैन, प्रदेश महामंत्री वीडी शर्मा, महापौर स्वाति गोडबोले, विधायक अशोक रोहाणी, मनोनीत विधायक एलबी लोबो, भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, महामंत्री संदीप जैन, राजेश मिश्रा, शिवराम बेन, जय सचदेवा, रविन्द्र पचौरी, रंजीत पटेल, अश्वनी परांजपे, कैलाश साहू, राजेश ठाकुर, प्रमोद चौहटेल, राजीव बेटिया शामिल थे।

Home / Jabalpur / 12 जून को मप्र आ रहे अमित शाह, हो सकते हैं बड़े निर्णय

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.