देर रात गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश
पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव
शनिवार देर रात अचानक मौसम बदला और तेज बारिश हुई
watch video-
अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान 2.9 डिग्री की वृद्धि हुई है। तापमान बढकऱ 31.9 डिग्री हो गया। ये सामान्य से दो डिग्री ज्यादा बना रहा। न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री रेकॉर्ड किया गया। ये सामान्य के बराबर ही बना रहा। आद्र्रता सुबह 66 और शाम को 34 प्रतिशत थी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब क्षेत्र बनने की सम्भावना है। इसके कारण रविवार को जिले में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी का अनुमान है। 28 फरवरी से अगले पश्चिमी विक्षोभ की सम्भावना है।