scriptप्रदेश में इस बार गर्मी तोड़ सकती है रिकॉर्ड, अभी इतना तप रहा सूरज | mp weather alert news today 11 april 2019 | Patrika News

प्रदेश में इस बार गर्मी तोड़ सकती है रिकॉर्ड, अभी इतना तप रहा सूरज

locationजबलपुरPublished: Apr 11, 2019 11:53:35 am

Submitted by:

Lalit kostha

प्रदेश में इस बार गर्मी तोड़ सकती है रिकॉर्ड, अभी इतना तप रहा सूरज
 

mp weather alert news today 11 april 2019

mp weather alert news today 11 april 2019

जबलपुर। शहर में पिछले पांच दिनों से तेज धूप और पश्चिमी हवा के असर से अधिकतम तापमान में वृद्धि हो रही है। गर्मी बढऩे का असर लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ रहा है। लोग दोपहर बाद घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। शहर के प्रमुख बाजारों में भी दिन में चहल-पहल कम हो गई है। गुरुवार को सुबह से ही सूरज जमकर तमतमा रहे हैं। दोपहर बाद बाहर निकलने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

news facts-

धूप और पश्चिमी हवा का असर
दोपहर बाद घरों से निकलने से बच रहे लोग
पांचवें दिन भी उछला पारा, गर्मी से बदली लोगों की दिनचर्या
वहीं बुधवार सुबह से ही आसमान था। दिन चढऩे के साथ ही पारा चढऩे लगा। घरों में पंखे-कूलर चलाने के बाद भी लोग गर्मी से हलाकान रहे। गर्मी से राहत पाने और सूखे कंठों को तर करने के लिए सडक़ के किनारे और चौराहों पर जूस के स्टॉलों पर भीड़ बढऩे लगी है।
शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले मंगलवार की अपेक्षा 0.7 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 6 डिग्री अधिक 26.6 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। सुबह की आद्र्रता 23 और शाम की आद्र्रता 11 प्रतिशत रही। पश्चिमी हवा की रफ्तार छह किमी प्रति
घंटा रही। मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक आरके दत्ता के अनुसार अभी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान में डेढ़ डिग्री और वृद्धि होने पर लू की स्थिति शुरू हो सकती है। ऐसे मौसम में लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो