scriptगर्मी से राहत : बादलों की झमाझम से 30 डिग्री के नीचे तापमान, आज हो सकती है तेज बारिश | mp weather forecast, today heavy rain alert in jabalpur | Patrika News

गर्मी से राहत : बादलों की झमाझम से 30 डिग्री के नीचे तापमान, आज हो सकती है तेज बारिश

locationजबलपुरPublished: Jul 23, 2021 10:26:05 am

Submitted by:

Lalit kostha

घुमड़ते रहे काले बादल रिमझिम फुहारें ही पड़ीं

Weather Updates : यूपी में 9-10 सितंबर को गरज संग भारी बारिश का मौसम अलर्ट

Weather Updates : यूपी में 9-10 सितंबर को गरज संग भारी बारिश का मौसम अलर्ट

जबलपुर। शहर में गुरुवार को काले बादल दिन भर उमड़े-घुमड़े। दिन में रुक-रुक कर रिमझिम फुहार भी चली। लेकिन मेघों के मल्हार का इंतजार समाप्त नहीं हुआ। मानसून का लंबा वक्त गुजर जाने के बाद भी तर करने वाली झमाझम बारिश की खेप का शहर मोहताज ही रहा। सुबह से रात तक आसमान में काले घने बादल जमे रहे। उसके बावजूद छिटपुट बारिश ही हुई। हालांकि दो-तीन दिन से पड़ रहे बारिश के छींटों से पारा नीचे आ रहा है। 13 दिन बाद पारा उतरकर गुरुवार को 30 डिग्री के नीचे पहुंचा। बादल-बारिश से गर्मी से राहत मिली है। रात में एसी-कूलर की जरूरत नहीं पड़ रही है। काले मेघों की छांव से शाम को अंधेरा जल्दी छा रहा है।

न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार गुरुवार को तापमान में गिरावट बनी रही। अधिकतम तापमान लगभग एक डिग्री सी लुढक़-कर 29.5 डिग्री सेल्सियस हो गया है। यह सामान्य के बराबर बना रहा। न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से एक डिग्री नीचे बना रहा। आद्र्रता सुबह के समय 95 प्रतिशत और शाम को 87 प्रतिशत थीं। उत्तर-पश्चिमी हवा 4-5 किमी प्रतिघंटा की गति से चली। गुरुवार को 3.8 मिमी वर्षा हुई। सीजन में कुल वर्षा 232.4 मिमी हो गई है।

बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम- मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र निर्मित हो रहा है। इसके प्रभाव से बारिश की संभावना है। मानसून ट्रफ लाइन फिरोजपुर, रोहतक, अलीगढ़, चुर्क, रांची, बालासोर से होते हुए बंगाल खाड़ी तक है। दक्षिणी गुजरात और पश्चिमी उततर प्रदेश के ऊपर चक्रवात है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव भी आ रहा है। अभी दो-तीन दिन बारिश की संभावना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो