कहां क्या रही िस्थति
पाटन में 11 सीटों पर भाजपा
भाजपा ने नगर परिषद पाटन में जीत का परचम लहराया है। नगर के 15 में से 11 वार्डों में उसके पार्षद जीते। कांग्रेस को सिर्फ 3 वार्डों से संतुष्ट होना पड़ा। एक वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। नगर में सबसे अधिक मतों से वार्ड नं 11 के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की तो सबसे कम अंतर से वार्ड नं 9 में जीत हार हुई। वार्ड 10 में 25 वर्षीय युवा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। वार्ड पांच जिसे बीजेपी का गढ़ कहा जाता था, वहां कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। रिटर्निंग अधिकारी शाहिद खान ने निर्वाचित प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।
शहपुरा में कांग्रेस से ज्यादा निर्दलीय
नगर परिषद शहपुरा के चुनाव परिणाम भी घोषित हुए। इसमें कुल 15 वार्डों में से 11 वार्डों में भाजपा के प्रत्याशियों की जीत हुई। एक वार्ड से कांग्रेस एवं तीन वार्डों से निर्दलीय विजयी हुए। मालूम हो कि वार्ड क्रमांक 5 पहले ही निर्विरोध हो चुका था। भाजपा का परचम लहराते भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मतगणना केंद्र से पूरे शहपुरा क्षेत्र में विजय जुलूस निकाला। यहां भी भाजपा का बहुमत होने से नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर भी पार्टी का दावा सबसे ज्यादा मजबूत रहेगा।
मझौली भी भाजपा का दबदबा
नगर परिषद मझौली में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराया है। 15 वार्डों में से 9 वार्ड में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी जीते। चार वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत हासिल की एवं दो वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुए हैं। बुधवार सुबह शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मझौली में मतगणना प्रारंभ हुई। कांग्रेस और भाजपा दोनों के प्रत्याशी परिणाम पर नजर लगाए रहे। सुबह से ही भाजपा उम्मीदवार मतों के मामले में आगे रहे। दोपहर तक सारे परिणाम आए। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत के लिए शुभकामनाएं दी।
कटंगी में नौ सीटों पर भाजपा की जीत
नगर परिषद कटंगी में भी परिणाम भाजपा के पक्ष में आए। यहां 15 वार्ड में 9 में भाजप के प्रत्याशी जीते। कांग्रेस के दो उम्मीदवारों ने सफलता अर्जित की। यहां के चार वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुए हैं। वार्ड नम्बर 14 में कांग्रेस प्रत्याशी को सिर्फ 5 वोट मिले। उससे अधिक 13 मत नोटा में डाले गए। नगर परिषद चुनाव में रिटर्निंग ऑफिसर दिव्या अवस्थी ने विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस दौरान सहायक रिटर्निंग ऑफीसर आकाशदीप नामदेव, नगर परिषद सीएमओ प्रफुल्ल गठरे व पुलिस बल मौजूद था।

परिणाम
नगर परिषद शहपुरा
वार्ड - निर्वाचित प्रत्याशी--राजनीतिक दल
1 - टावल सिंह गौड़ - भाजपा
2 - नूतन प्रदीप बादल - भाजपा
3 - प्रतिंकर जैन - कांग्रेस
4 - राजेश उर्फ लल्ला खटीक - भाजपा
5 - सुलोचना बाई मल्लाह - भाजपा
6 - जया रविकांत साहू - भाजपा
7 - सुषमा महेंद्र सोनी - निर्दलीय
8 - विक्रांत सिंह - भाजपा
9 - शिवांगनी विक्रांत सिंह - भाजपा
10 - मोनिका शैलेंद्र सिंह - भाजपा
11 - शैलेंद्र सिंह - भाजपा
12 - आशुतोष जायसवाल आशु - भाजपा
13 - रूपाली अनिल अग्रवाल - भाजपा
14 - अमित कुमार राठौर - निर्दलीय
15 - रजनी पप्पू खटीक - निर्दलीय
नगर परिषद पाटन
वार्ड - निर्वाचित प्रत्याशी--राजनीतिक दल
1 राजमणि भाजपा
2 रंजीत गौंड़ भाजपा
3 मंजू राघवेंद्र यादव भाजपा
4 रजनी राकेश चौधरी भाजपा
5 अर्चना जमना पटेल कांग्रेस
6 जगेंद्र सिंह भाजपा
7 गजेंद्र सिंह भाजपा
8 ममता राजेश नामदेव भाजपा
9 ममता कैलाश पाठक कांग्रेस
10 सत्यम मेहरा भाजपा
11 शक्ति देवकुमार यादव भाजपा
12 शेख अहमद कांग्रेस
13 दीपक जैन भाजपा
14 महेंद्र सिंह ठाकुर भाजपा
15 जितेंद्र सिंह ठाकुर निर्दलीय
नगर परिषद कटंगी
वार्ड - निर्वाचित प्रत्याशी--राजनीतिक दल
1 सुजान सिंह गौंड़ भाजपा
2 पार्वती यादव भाजपा
3 मलिक सिंह यादव कांग्रेस
4 ज्योति जैन भाजपा
5 प्रदीप कुमार मेहरा भाजपा
6 रजनी सिंह निर्दलीय
7 नूरजहां मो यासीन निर्दलीय
8 नजमा जहीर पहलवान निर्दलीय
9 मकसूद खान कांग्रेस
10 अमिताप साहू भाजपा
11 शहाना नाज निर्दलीय
12 अयाज खान भाजपा
13 स्वप्निल अग्रवाल भाजपा
14 कमलेश ताम्रकार भाजपा
15 अर्चना बेडी झारिया भाजपा
नगर परिषद मझौली
वार्ड - निर्वाचित प्रत्याशी--राजनीतिक दल
1 मो शाहिद कांग्रेस
2 योगिता साहू निर्दलीय
3 शारदा राय कांग्रेस
4 पुष्पा चौबे भाजपा
5 बबिता ललित भाजपा
6 सुलेखा दाहिया भाजपा
7 बृजेश दुबे कांग्रेस
8 शिप्रा राजेंद्र चौरसिया भाजपा
9 नीलिमा मदन साहू भाजपा
10 तेजीलाल निर्दलीय
11 सुरेश सिंह गौंड़ भाजपा
12 सुनील सोनकर भाजपा
13 परागदीप जती कांग्रेस
14 इला जैन भाजपा
15 मनोरंजन राय भाजपा

भाजपा--कांग्रेस--अन्य-बहुमत
11 01 03 भाजपा