scriptदो दिन पहले यहां तोड़ा था शेड, फिर शुरु हो गया अवैध निर्माण | Municipal stopped construction on sewer Omti | Patrika News

दो दिन पहले यहां तोड़ा था शेड, फिर शुरु हो गया अवैध निर्माण

locationजबलपुरPublished: Jan 11, 2017 01:59:00 pm

Submitted by:

neeraj mishra

तू डाल-डाल, मैं पात-पात की तर्ज पर काम कर रहे कब्जाधारी, नगरनिगम ने ओमती नाले पर हो रहा निर्माण रुकवाया

nn

nn

जबलपुर। अवैध निर्माण करनेवालों पर नगरनिगम की चेतावनी और कार्रवाई का कोई असर होते नहीं दिख रहा है। बेजा कब्जाधारी तू डाल-डाल तो मैं पात-पात की तर्ज पर चल रहे हैं। जैसे ही निगम का अमला अवैध निर्माण तोड़कर आगे बढ़ता है वैसे ही फिर निर्माण कार्य शुरु कर दिया जाता है। ओमती नाले पर यही नजारा दिख रहा है। 


लगा दिए निशान 

नगरनिगम शहर भर में अवैध कब्जा हटा रहा है। सबसे ज्यादा अतिक्रमण ओमती नाले पर किया गया है। ये अवैध निर्माण निगम के निशाने पर हैं। ओमती नाले पर अतिक्रमण की यह स्थिति है कि नाले पर ही कई बड़े अपार्टमेंट तान दिए गए हैं। कृष्णा काम्पलेक्स के पीछे कृष्णायन अपार्टमेंट बनाया गया है। नगरनिगम ने नाले पर बने फ्लेट तोडऩे की प्रक्रिया शुरु कर दी है। निगम के अमले ने यहां नाले पर बनाए गए निर्माणों को चिन्हित कर निशान लगाने का काम शुुुरु किया है। अतिक्रमण तोडऩे के साथ वाहन भी जब्त किए।

और आगे बढ़े अतिक्रमणकारी

ओमती नाले पर बेजा कब्जा तोडऩे की कार्रवाई भी साथ-साथ चल रही है। निगम ने दो दिन पूर्व नाले पर से बेजा कब्जे हटाए थे, यहां बना शेड तोड़ा था। दो दिन बाद यहां फिर निर्माणकार्य शुरु कर दिया गया। बेजा कब्जाधारियों का हौसला तो देखिए कि अब वे और आगे बढ़कर निर्माण कार्य करने लगे। सूचना मिलने पर निगम ने मौके पर जाकर नाले पर चल रहा निर्माण रुकवाया। यहां से पिलर के लिए गड्डा करने में इस्तेमाल होनेवाले बरमा भी जब्त किए। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो