जबलपुरPublished: Sep 05, 2017 09:50:00 am
Premshankar Tiwari
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मायके वालों का हत्या का आरोप
murder- Ganesh Aarti were children and women went engulfed in flames to know what happened that night
जबलपुर। एक 25 वर्षीय महिला ने सोमवार की शाम को अपने दोनों बच्चों को पड़ोस में गणेश आरती में भेजा। इसके बाद महिला और उसका पति घर पर अकेले थे। इसी दौरान न जाने क्या हुआ कि कुछ ही देर में महिला की चीखने की आवाज निकलने लगी। महिला की आवाज सुनकर जैसे ही आसपास के लोगों ने झांका तो महिला आग की लपटों से घिरी हुई थी। जब तक आग की लपटें शांत होती तब महिला की मौत हो चुकी थी। हादसे को लेकर महिला के पति और मायके वालों के अलग-अलग दावे कर रहे हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
चिमनी की लौ से हादसा
गोराबाजार पुलिस के अनुसार मृतक महिला के पति बिलहरी निवासी बेड़ीलाल ठाकुर ने बताया है कि उसकी पत्नी बबीता ठाकुर (२५) शाम के वक्त रसोईघर में थी। वह खाना बना रही थी इसी दौरान चिमनी गिरने से आग भड़क गई और बबीता लपटों में घिर गई। चींख सुनकर वह अंदर पहुंचा और रजाई व कम्बल डालकर आग बुझाई, लेकिन तब तक वह बुरी तरह से झुलस चुकी थी।
संदिग्ध मौत
बेड़ीलाल बिलहरी में अपनी पत्नी बबीता और दो बच्चों के साथ रहता है। उसके मां-पिता खेत में बने घर में रहते है। हादसे से कुछ समय पहले ही बेड़ीलाल काम से लौटा था। उसके आठ और छह वर्ष के दोनों बेटे पड़ोस में गणेश आरती में शामिल होने गए थे। घटना के वक्त बबीता और बेड़ीलाल घर पर अकेले थी। इसी बीच बबीता आग से झुलसी। लेकिन घर पर मौजूद बेड़ीलाल जब तक पहुंचता तब तक उसकी आग से जलकर मौत हो गई। इन परिस्थितियों ने घटना को संदिग्ध बना दिया है।
पत्नी को जलाकर मारने का आरोप
आग में झुलसने के कारण गंभीर रूप से घायल हो चुकी महिला को उसका पति विक्टोरिया अस्पताल लेकर गया। जहां, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बबीता की मौत के मामले में मायके वालों ने बेड़ीलाल पर जलाकर मारने का आरोप लगाया है।