scriptmurder : मुंह दबाकर महिला की हत्या | murder of woman was done by pressing the mouth | Patrika News
जबलपुर

murder : मुंह दबाकर महिला की हत्या

बेलखेड़ा के कुसली गांव की घटना
 

जबलपुरJul 12, 2019 / 01:51 pm

tarunendra chauhan

Murder

Murder

जबलपुर. बेलखेड़ा थाना अंतर्गत कुसली गांव में बुधवार रात 50 वर्षीय महिला की तकिया से मुंह दबाकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह उसका पति खेत से लौटा तो महिला बिस्तर पर मृत पड़ी थी। चेहरे पर तकिया रखा था और मुंह से खून निकल रहा था। हत्या की सूचना पर एएसपी राय सिंह नरवरिया, एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने हत्प्तया का प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

पुलिस के अनुसार प्रेमाबाई लोधी (50) ज्प्तार पर अकेली थी। पति हक्कू लोधी रात में खेत में बनी टपरिया में सोने चला जाता था। साढ़े तीन एकड़ वाले दूसरे खेत में बने मकान में उसका बेटा भगवानदास पत्नी और चार बच्चो के साथ रहता है। सास-बहू के सम्बंध मधुर नहीं थे। पिछले आठ दिन से भगवानदास मां से मिलने नहीं आया था। पति हक्कू दोपहर में खाना खाने घर आता था। शाम को रात का भोजन लेकर वह खेत चला जाता था। बुधवार रात भी वह खेत पर था। गुरुवार सुबह वह घर पहुंंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर पत्नी प्रेमाबाई ने दरवाजा नहीं खोला। इस बीच बेटा भगवानदास भी आ गया। पिता-पुत्र पीछे की दीवार फांद कर अंदर पहुंचे, तो प्रेमाबाई की हत्या का पता चला। हत्प्तया की खबर मिलते ही गांव के लोग जमा हो गए। कुछ देर बाद पुलिस भी पहुंच गई।

घर का सामान मिला सुरक्षित
पुलिस ने बताया कि हक्कू के घर का सभी सामान सुरिक्षत मिला। इससे स्पष्ट है कि आरोपी का मकसद सिर्फ हत्या करना था। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया गया है। हक्कू का घर गांव के बीच में है। आसपास कैमरे भी लगे हैं। पुलिस का अनुमान है कि हत्या करने वाला कोई करीबी है। पुलिस का कहना है हत्या के मामले में अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है।

Home / Jabalpur / murder : मुंह दबाकर महिला की हत्या

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो