scriptवसीम अकरम ने राधे बनकर फेसबुक पर फंसाई जबलपुर की लडक़ी, शादी के नाम पर होटल में बनाए शारिरिक संबंध | Muslim boy rape hindu girl commit for marriage, rape case registered | Patrika News

वसीम अकरम ने राधे बनकर फेसबुक पर फंसाई जबलपुर की लडक़ी, शादी के नाम पर होटल में बनाए शारिरिक संबंध

locationजबलपुरPublished: Feb 27, 2020 01:18:20 pm

Submitted by:

Lalit kostha

युवती को प्रेमजाल में फंसाकर बलात्कार किया
 

rape-0-0.jpg

forced rape

जबलपुर. शहर की एक युवती की फेसबुक के जरिए बिहार निवासी एक युवक से जान-पहचान हुई। युवक ने खुद को अविवाहित बताकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया। उसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। युवती को जब उसके शादीशुदा होने की बात पता चलीं तो मदनमहल थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई।

मदनमहल थाना में प्रकरण दर्ज, आरोपी बिहार का निवासी
पुलिस के अनुसार आमनपुर निवासी 28 वर्षीय एक युवती ने शिकायत की है कि उसकी करीब एक वर्ष पहले फेसबुक के जरिए एक युवक से दोस्ती हुई। उसने अपना नाम राधे और मुंबई में रहने की जानकारी दी। चैटिंग के जरिए युवक ने उसके प्रेमजाल में फंसाया। मार्च, 2019 को मिलने के लिए आया। मदनमहल थाना क्षेत्र में एक होटल में बुलाकर उसे शादी का वादा करके उसके साथ बलात्कार किया। अश्लील वीडियो बना लिया। इस बीच उसे युवक के शादीशुदा होने और नाम गलत बताने की बात पता चली। इस पर युवक ने बातचीत के लिए उसे बिहार बुलाया। समस्तीपुर में उसके साथ विवाह रचाया। उसके साथ कई दिन तक शारीरिक संबंध बनाने के बाद जबलपुर लेकर आया। पिता के एक्सीडेंट का बहाना बनाकर उसे छोडकऱ भाग गया। अब वह वीडियो वायरल करके बदनाम करने की धमकी दे रहा है। उसके साथ निकाह करके दूसरी पत्नी के रुप में रहने के लिए दबाव बना रहा है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर आरोपी समस्तीपुर निवासी राधे उर्फ वसीम अकरम के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

Rape

आदिवासी छात्रावास के अधीक्षक ने छात्रा के साथ की छेड़छाड़
पुलिस के अनुसार बुधवार को 11 वर्षीय छात्रा ने परिजनों के साथ आकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह पांचवीं में पढ़ती है। 25 जनवरी को वह क्लास में थी। तभी स्कूल के शिक्षक आए और उसे बुलाकर अपनी गोद में बैठा लिया। उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे तो वह शिक्षक की गोद से उतरकर अपनी जगह में बैठ गई। उसने डर के कारण किसी दूसरे शिक्षक को कुछ नहीं बताया और न ही घर में जानकारी दी। शिक्षक ने उसके साथ पढऩे वाली चार अन्य बच्चियों के साथ भी गलत हरकत की है। भय के कारण वह एक सप्ताह से स्कूल नहीं जा रही थी। 24 फरवरी को दादी उसे डांटने लगी और जबरन स्कूल भेजने लगी तब उसने शिक्षक की हरकत के बारे में जानकारी दी। रिपोर्ट पर आरोपी शिक्षक के विरुद्ध भादंवि की धारा 354-क और 7, 8, 9 एफ पाक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो