scriptनागपंचमी से पहले दूर होने वाला है इनका दुर्भाग्य, शिव पूजा से होगी मनोकामना पूरी | nag panchami ka rashifal, Rashifal Nag Panchami 5 august 2019 | Patrika News

नागपंचमी से पहले दूर होने वाला है इनका दुर्भाग्य, शिव पूजा से होगी मनोकामना पूरी

locationजबलपुरPublished: Aug 03, 2019 10:22:39 am

Submitted by:

Lalit kostha

नागपंचमी से पहले दूर होने वाला है इनका दुर्भाग्य, शिव पूजा से होगी मनोकामना पूरी

Nag Panchami 2019

nag panchami ka rashifal, Rashifal Nag Panchami 5 august 2019

मेष- जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से अपने सम्बन्ध तोडऩे से बचें। पैर में चोट लग सकती है।
वृषभ- जिन लोगों का सहयोग आपने किया था आज वे ही आप से मुंह फेर रहे हैं। बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी। बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदले।
मिथुन- अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करना पड़ सकती है । क्रोध से परिजन ना खुश होंगे।
कर्क- किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते हैं। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दे। पिता के व्यवहार से मन मुटाव होगा।
सिंह- सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा।अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम प्रसंग के चलते मन उदास होगा।
कन्या- आप की कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। जीवन शैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्रोत्र स्थापित होंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा।

 

 

nag panchami, </figure> Rashifal , <a  href=nag panchami 5 august 2019″ src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/08/01/rashifal_2019_4925199-m.jpg”>

तुला- अपने हिसाब से जिन्दगी जिना पसंद रहेंगे। जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे वे आप का विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के काम में रुचि कम रहेगी।
वृश्चिक- समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें तो पारिवारिक तनाव ख़त्म होगा।
धनु- व्ययस्ता के कारण सेहत को न भूले। अपने जीवन साथी से नम्रता से बात करे और आपकी दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलके न की बनावटी बाते करें।
मकर- सेहत को नजरअंदाज न करें। अनावश्यक किसी को परेशान करना अच्छी बात नहीं हैं। मेहमानों की खातिरदारी करना पड़ेगी। अपने संपर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे।
कुम्भ- जल्दबाजी में किये फैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आप की बातों को सुना जायगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी।
मीन- समय से पहले और भाग्य से ज्यदा किसी को नहीं मिलता। अपने बारी का इंजतार करें। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगो से संपर्क बनेगा जो भविष्य में लाभदयाक रहेगा। वाहन सुख संभव है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो