जबलपुर

नाग पूजा से कटेगा कालसर्प दोष, अकाल मृत्यु से मिलेगी मुक्ति- पंचांग

आज श्रावण सोमवार, नागपंचमी का व्रत व्रतोत्सव पर्व रहेगा। शिव अभिषेक तथा नाग पूजन करना परम कल्याणकारी रहेगा

जबलपुरAug 05, 2019 / 09:43 am

Lalit kostha

nag panchami panchang and puja vidhi in hindi

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी्, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1440, मु.मास: जिल्हेज तारीख 3, अयन : दक्षिणायन, ऋतु : वर्षा, मास : श्रावण, पक्ष : शुक्ल
तिथि – रात्रि 8.13 तक पूर्णा तिथि पंचमीं उपरंात नंदा तिथि षष्ठी रहेगी। पूर्णा तिथि मंगलकारी कार्यों हेतु शुभ मानी जाती है। इस तिथि में अन्नप्रासन, गायन वादन, चित्रकला, सवारी, पुंसवन, संगीत, विवाह, नृत्यकला, वास्तु तथा धन के स्वामी कुबेर के स्वामी का पूजन शुभ तथा मंगलकारी माना जाता है। धन धान्य की उन्नति हेतु यह अत्यंत शुभ माना जाता है।
योग- रात्रि 5.17 तक सिद्ध उपरंात साघ्य योग रहेगा। दोनों ही योग शुुभ है दैनिक कार्र्य हेतु शुभ मंगलकारी है।
विशिष्ट योग- आज प्रसूति स्नान, कर्जनिपटारा, पत्र लेखन तथा मित्र मिलन जैसे कार्य हेतु दिवस शुभ मंगलकारी है।
करण- सूर्योदय काल से वव उपरंात वालव तदनंंतर कोलव करण का प्रवेश होगा। करण गणना सामान्य है।

 

 

नक्षत्र- धु्रवसंज्ञक अधोमुख नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी प्रात: 6.43 तक उपरंात लघुसंज्ञक तिर्यडमुख नक्षत्र हस्त रहेगा। हस्त नक्षत्र सभी प्रकार के मंागलिक कार्य हेतु शुभ तथा मंगलकारी माना जाता है। इस नक्षत्र में यात्रा, प्रतिष्ठा, कारीगरी, वास्तु पूजन, पुष्टता, आभूषण निर्माण, अलंकार तथा विद्या संगीत से जुड़े कार्य अत्यंत शुभ माने जाते हैं।
शुभ मुहूर्त – ंआज प्रसूति स्नान, नामकरण, अन्नप्रासन, आभूषण निर्माण, आवेदन पत्र लेखन, पौधरोपण, पत्र लेखन, जलाशयारंभ, वाटिका रोपण जैसे कार्य अत्यंत शुभ रहेंगे।
श्रेष्ठ चौघडि़ए – आज प्रात: 9.00 से 10.30 शुभ दोपहर 1.30 से 6.00 चर, लाभ तथा, अमृत रात्रि 6.00 7.30 चर की चौघडिया शुभ तथा मंगलकारी मानी जाती है।
व्रतोत्सव- आज श्रावण सोमवार, नागपंचमी का व्रत व्रतोत्सव पर्व रहेगा। शिव अभिषेक तथा नाग पूजन करना परम कल्याणकारी रहेगा।
चन्द्रमा : दिवस रात्रि पर्यंत तक बुध प्रधान राशि कन्या राशि में संचरण करेगा।

 

 

nag panchami

ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के कर्क राशि में गुरु वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं, सूर्य का पुष्य नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल पूर्व दिशा में रहता है, इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास दक्षिण दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: प्रात: 7.30.00 बजे से 9.00.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्मे बालकों का नामाक्षर पू,ष,ण,ढ अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। हस्त नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि कन्या होगी, राशि स्वामी बुध तथा रजतपाद पाया में जन्म माना जाएगा। कन्या राशि के जातक प्राय: बलवान, चंचल, तेजस्वी, ऊर्जावान, प्रभावशाली, उदारवृत्ति, स्वाभिमानी, गोवंश से लगाव वाले तथा अत्यंत बुद्धिमान प्रवृत्ति के होते हैं। आयु के पच्चीस से तीस वर्ष में उन्नति योग हैं।

Hindi News / Jabalpur / नाग पूजा से कटेगा कालसर्प दोष, अकाल मृत्यु से मिलेगी मुक्ति- पंचांग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.