scriptजबलपुर नगर निगम चुनाव 2022: आरक्षण प्रक्रिया पूरी, महिलाओं को सबसे ज्यादा मिला स्थान- देखें पूरी सूची | nagar nigam chunav 2022, reservation for municipal corporation electio | Patrika News

जबलपुर नगर निगम चुनाव 2022: आरक्षण प्रक्रिया पूरी, महिलाओं को सबसे ज्यादा मिला स्थान- देखें पूरी सूची

locationजबलपुरPublished: May 28, 2022 03:03:48 pm

Submitted by:

Lalit kostha

जबलपुर नगर निगम चुनाव 2022: आरक्षण प्रक्रिया पूरी, महिलाओं को सबसे ज्यादा मिला स्थान- देखें पूरी सूची

Symbolic Image of Voting in MLC Elections

Symbolic Image of Voting in MLC Elections

जबलपुर। नगर निगम चुनाव 2022 के लिए वार्डों का आज पुन: आरक्षण मानस भवन में किया गया। इस दौरान प्रमुख राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों समेत राजनीति में रुचि रखने वाले बड़ी संख्या में पहुंचे। जैसे ही आरक्षण की प्रक्रिया शुरू हुई, कांग्रेस नगर अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू, पूर्व वरिष्ठ पार्षद राजेश सोनकर समेत अन्य कांग्रेसियों ने अधिकारियों पर आरक्षण में नियमों का पालन नहीं करने आरोप लगाते हुए सर्वोच्च न्यायालय में जाने की बात कही।

ओबीसी के लिए आरक्षित हुए ये वार्ड, जबलपुर में महिलाओं को मिली तवज्जो
नगर निगम चुनाव 2022 के लिए हुआ आरक्षण, कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज कराई

 

 

election_001.jpg

अन्नू ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने 25 मई को अंतिम तारीख बताया था, जिसकी आदेश की कॉपी और वीडियो क्लिप भी उनके पास है। आज की आरक्षण प्रक्रिया न्यायालय के आदेश की अवहेलना में आता है। इसमे लिए निर्वाचन आयोग के सदस्य, नगरीय निकाय और जिला प्रशासन के खिलाफ हम सुप्रीम कोर्ट जरूर जाएंगे। पूरी चुनाव प्रक्रिया को भी चुनौती देंगे।

READ MORE- रेल यात्रा: ट्रेनों में छापा, चार घंटे की जांच में पकड़े गए 750 अवैध यात्री

election.jpg

राजेश सोनकर ने कहा महिला वार्डों के आरक्षण पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा जिस तरह से ओबीसी के लिए आरक्षण किया जा रहा है, उसी तरह सामान्य वर्ग की महिलाओं को भी तवज्जो दीजिए। आप नियमों के अनुसार काम नहीं कर रहे हैं। काफी वाद विवाद के बीच अधिकारियों ने आरक्षण प्रक्रिया पूरी करते हुए अंतिम सूची जारी कर दी। जिसमें 21 वार्ड ओबीसी एवं 11 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिए। इसी तरह 21 वार्ड महिला अनारक्षित घोषित कर दिए गए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो