scriptयहां नर्मदा ने तोड़ दी मर्यादा, तो मच गई हाहाकार..देखें वीडियो | Narmada breaks the limits, then it is a horror. See video. | Patrika News

यहां नर्मदा ने तोड़ दी मर्यादा, तो मच गई हाहाकार..देखें वीडियो

locationजबलपुरPublished: May 28, 2019 09:27:41 pm

Submitted by:

virendra rajak

कई खेत हुए बर्बाद

nar,mada

narmada

जबलपुर, नर्मदा नदी की नहर ने अपनी मर्यदा तोड़ी, तो हाहाकार मच गया। कोई जान बचाकर यहां वहां भाग, तो कोई छुपने की जगह ढूंढने लगा। कई मवेशी तो पानी में बहने तक लगे। बहाव इतना तेज था कि सामने आने वाली चट्टान को भी पानी बहाकर ले जाता। यह मामला है गोटेगांव का। जहां से नर्मदा की नहर निकलती है, यहां नहर फूटी, तो पानी के तांडव सा नजारा हो गयाजबलपुर, गोटेगांव के लाटगांव के पास मंगलवार को अचानक बरगी गांध से निकलने वाली नहर फूट पड़ी। नहर के फूटते ही पानी एक खेत में जा घुसा। यह जानकारी लगते ही नर्मदा वैली डेव्लपमेंट अथॉरिटी (एनवीडीए) के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पानी का तेज बहाव देख तत्काल बरगी डेम को इसकी सूचना दी गई और यहां से नहर का पानी बंद कराया गया। जिसके कई घंटे बाद हालात सामान्य हो सके।
पहले रिसाव, फिर फूटी नहर
जानकारी के अनुसार नहर में सुबह से रिसाव हो रहा था। इसकी जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने चौकीदार को दी थी, लेकिन उसने इसे नजर अंदाज किया। इसका अंजाम यह हुआ कि दोपहर के वक्त नहर रिसाव वाले स्थान से जोरदार अंदाज में फूटी और उसका पूरा का पूरा पानी खेतों में घुसने लगा। इससे वहां हड़कंप मच गया।
एसीई फिर पहुंचे ईई
नहर फूटने की जानकारी सबसे पहले वहां तैनात एसीई को लगी। जिसके बाद मामला एक्जीक्यूटिव इंजीनियर (ईई) के पास पहुंचा। ईई ने यह जानकारी चीफ इंजीनियर तक पहुंचाई और मौके पर रवाना हो गए। वहां हालात बेकाबू होने की जानकारी जैसे ही सीई को लगी, तो उन्होंने बरगी बांध में फोन लगाया और नहर में पानी की निकासी बंद करने की बात कही।
तीन बजे बंद हुई निकासी
जानकारी के अनुसार बरगी बांध से दोपहर लगभग तीन बजे पानी की निकासी बंद की गई। इसके साथ ही नहर में जगह-जगह बने छोटे गेटों को भी बंद कराया गया, जिससे पानी का बहाव कम हो सके और जहां नहर क्षतिग्रस्त हुई हैं, वहां पानी कम पहुंच सके।
38 क्यूमेक पानी की निकासी
जानकारी के अनुसार बरगी बांध से नहर में 38 क्यूमेक पानी की निकासी की जा रही है। यह पानी नहर के आसपास बसे खेतों की सिंचाई के लिए की जा रही है। एकाएक नहर के फूटने से गोटेगांव के आगे नहर के जरिए पानी की सप्लाई नहीं हो पाएगी। एेसा माना जा रहा है कि लगभग चार से पांच दिन तक यहां सुधार कार्य चलने वाला है। जिस कारण सप्लाई प्रभावित रहेगी।
वर्जन
नहर फूटने की जानकारी लगने के आधे घंटे बाद नहर का पानी बरगी बांध से बंद करा दिया गया था। नहर में सुधार कार्य कार्य उसे जल्द शुरू किया जाएगा।
बलवीर सिंह धुर्वे, सीई, आरएबीएस, जबलपुर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो