scriptनर्मदा के तट धुआंधार में गूंजा ‘अम्बे चरण कमल हैं तेरे | Narmda Pujan in Jabalpur | Patrika News

नर्मदा के तट धुआंधार में गूंजा ‘अम्बे चरण कमल हैं तेरे

locationजबलपुरPublished: Oct 21, 2021 06:31:39 pm

Submitted by:

Sanjay Umrey

शरद पूर्णिमा : नर्मदा महोत्सव का सांकेतिक आयोजन, संत, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

शरद पूर्णिमा : नर्मदा महोत्सव का सांकेतिक आयोजन, संत, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

शरद पूर्णिमा : नर्मदा महोत्सव का सांकेतिक आयोजन, संत, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

जबलपुर। ‘अम्बे चरण कमल हैं तेरे’ बुधवार को नर्मदा के विहंगम तट धुआंधार में गुंजायमान हुआ। शेषाद्री अय्यर की सुमधुर प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। धवलवादियों के बीच उन्होंने साथी कलाकारों के साथ भजनों की मनोरम प्रस्तुति दी। शरद पूर्णिमा पर कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए नर्मदा महोत्सव का प्रतीकात्मक आयोजन किया गया। इससे पूर्व संतजनों के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नर्मदा पूजन किया गया। संतजनों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नर्मदा पूजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद राकेश सिंह व अध्यक्ष साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी ने पूजन किया।
पर्यटन स्थल का हो सर्वांगीण विकास
साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी ने कहा कि नर्मदा के पावन तट और विश्व प्रसिद्ध तट भेड़ाघाट का सर्वांगीण विकास होना चाहिए। स्थानीयजनों ने भी क्षेत्र के विकास की मांग की। सांसद सिंह ने कहा कि भेड़ाघाट के सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव कदम उठाएंगे।
पूर्णिमा पर खीर का वितरण
संस्कारधानी में मंगलवार की रात को शरद पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसी के साथ शरद ऋ तु का शुभारम्भ हो गया। पर्व के अवसर पर लोगों ने भगवान को खीर का भोग अर्पित कर प्रसाद ग्रहण किया। ज्योतिषाचार्य पंडित जनार्दन शुक्ला के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने 16 कलाओं से युक्त शरद पूर्णिमा की रात को महारास लीला रचाई थी।
शरद पूर्णिमा पर शहर के सभी देवालयों में जोरदार सजावट की गई। पचमठा मंदिर गढ़ा व जगदीश मंदिर में भगवान का विशेष शृंगार किया गया। पर्व मनाते हुए लोगों ने शाम को अपने घरों में खीर बनाई। इस खीर को रात को बर्तन में खुला रखकर छत पर रखा गया।
पनागर में तुलसी का पूजन, हनुमानजी की आरती
अश्विन शुक्ल पक्ष शरद पूर्णिमा को घर-घर में तुलसी मैया की पूजा की गई। खोबा के पेड़ा का प्रसाद वितरित किया गया। वहीं ताम्रकार समाज को लोगों की ओर से हनुमान मंदिर में महाआरती की गई। इस दौरान उमेश ताम्रकार, संजय ताम्रकार, गौरव ताम्रकार, सत्यम ताम्रकार, वसंत ताम्रकार, साहिल ताम्रकार आदि थे।
उमरिया खुड़ारी में राम धुन कीर्तन
राम दरबार हनुमान मंदिर में राम धुन कीर्तन का आयोजन किया गया। ग्राम उरई दुपट्टा संगम मेंहदवानी सुरेश दास त्यागी, दयाशंकर उपाध्याय, अनिल उपाध्याय, गेंद लाल यादव, प्रेम चंद केसरवानी, सतीश दुबे, भागचंद पटेल, ईश्वरी प्रसाद यादव आदि उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो