scriptElementary Education System : एनएएस करेगा जिले की प्रारंभिक शिक्षा प्रणाली की जांच | NAS will investigate the elementary education system of the district | Patrika News

Elementary Education System : एनएएस करेगा जिले की प्रारंभिक शिक्षा प्रणाली की जांच

locationजबलपुरPublished: Sep 19, 2021 07:59:15 pm

Submitted by:

praveen chaturvedi

स्कूलों में शिक्षा प्रणाली की जांच करने की तैयारी की जा रही है। इसके माध्यम से यह देखा जाएगा कि प्रारंभिक शिक्षा प्रणाली में पढऩे वाले छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक स्तर क्या है।

एनएएस करेगा जिले की प्रारंभिक शिक्षा प्रणाली की जांच

Student-Teacher

जबलपुर. स्कूलों में शिक्षा प्रणाली की जांच करने की तैयारी की जा रही है। इसके माध्यम से यह देखा जाएगा कि प्रारंभिक शिक्षा प्रणाली (Elementary Education System) में पढऩे वाले छात्र-छात्राओं (Students) का शैक्षणिक स्तर क्या है। चार साल बाद नेशनल अचीवमेंट सर्वे (NAS-2021) का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर बड़े पैमाने पर शिक्षा व्यवस्था का मूल्यांकन किया जाएगा। प्रदेश के साथ ही जबलपुर जिले के स्कूलों को इसके लिए सेम्पल शालाओं को इसके रूप में चयनित किया गया है। जहां छात्रों की एक साथ एक ही समय पर प्रदेशस्तर पर परीक्षा लेकर शिक्षा प्रणाली को जांचा जाएगा।

60 हजार छात्र होंगे शामिल
बताया जाता है इस राष्ट्रीय सर्वेक्षण में जिले के 652 स्कूलों को सेम्पल शालाओं के रूप में चयन किया गया है। इन शालाओं में कक्षा तीन, कक्षा पांच एवं कक्षा आठ में पढऩे छात्र-छात्राएं शामिल हैं। करीब 60000 छात्र-छात्राओं की एक साथ एक ही समय पर परीक्षा के माध्यम से जांच की जाएगी। इसके लिए हिंदी, गणित तथा पर्यावरण अध्ययन, सामाजिक विज्ञान विषय को सम्मिलित किया गया है।

चार साल बाद इस तरह का सर्वेक्षण हो रहा है। जिले और प्रदेश को टॉप टेन में लाने के निर्देश है। इसे लेकर स्कूलों में आवश्यक तैयारियां कराई जा रही है।
घनश्याम बर्मन, सहायक प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो