scriptNational Lok Adalat : प्रदेश के इस शहर में इस दिन रात 12 बजे तक दफ्तर में बैठेंगे अधिकारी | National Lok Adalat : Officers will sit in the office till 12 noon | Patrika News
जबलपुर

National Lok Adalat : प्रदेश के इस शहर में इस दिन रात 12 बजे तक दफ्तर में बैठेंगे अधिकारी

नगर निगम आयुक्त ने जारी किए निर्देश

जबलपुरFeb 05, 2020 / 08:13 pm

reetesh pyasi

Nagar Nigam Jabalpur

Nagar Nigam Jabalpur

जबलपुर। नगर निगम की ओर से आठ फरवरी को मुख्यालय सहित सभी 15 सम्भागीय कार्यालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया है। इस दौरान निगम के अधिकारी सुबह नौ बजे से रात 12 बजे तक उपस्थित रहकर मामले सुलझााएंगे। इस दौरान सभी करदाताओं को टैक्स जमा करने की प्रक्रिया में राहत प्रदान करने तथा अधिभार में भारी छूट का भी प्रावधान किया गया है। निगमायुक्त आशीष कुमार ने लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा की गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
अधिकारियों के प्रभार बदले
राजस्व वसूली अभियान को गति देने और प्रभावी बनाने के लिए निगमायुक्त ने अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किए हैं। स्वच्छता सेल के समन्वय अधिकारी रोहित सिंह कौशल को राजस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। निगमायुक्त ने जारी आदेश में कहा कि कौशल राजस्व विभाग, बाजार एवं सम्पदा शाखा के प्रभार को भी देखेंगे और सभी शाखाओं के कार्य प्रणालियों में सुधार लाएंगे। निगमायुक्त ने इनके साथ-साथ पीएन सनखेरे को उपायुक्तराजस्व, पुरुषोत्तम तिवारी कार्यपालन यंत्री को जल विभाग, दीपनारायण मिश्रा राजस्व अधिकारी को राजस्व विभाग, प्रिया पटेल सहायक यंत्री को सम्पदा विभाग एवं दिनेश प्रताप सिंह बाजार अधीक्षक को बाजार विभाग का उत्तरदायित्व सौंपा है। निर्देशित किया है कि सभी अधिकारी अपर आयुक्त वित्त एवं प्रभारी अधिकारी कौशल के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे। प्रभार मिलने के साथ ही कौशल ने कहा कि वसूली अभियान में जितने भी बड़े बकायादार चिह्नित हैं उनके यहां वे वसूली दल के साथ पहुंचेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो