scriptयुवा मतदाताओं की संख्या बढ़ी, बनाएंगे समृद्ध लोकतंत्र | National voter day | Patrika News

युवा मतदाताओं की संख्या बढ़ी, बनाएंगे समृद्ध लोकतंत्र

locationजबलपुरPublished: Jan 25, 2019 01:14:59 am

Submitted by:

Sanjay Umrey

राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज: जिले में पिछले चुनाव में 12 हजार बढ़े नए मतदाता

voting

voter

जबलपुर। युवाओं में लोकतंत्र के यज्ञ (मतदान) में आहूति के लिए उत्साह है। यही कारण है कि इनकी संख्या में इजाफा हो रहा है। विधानसभा चुनाव में इनकी तादाद करीब 28 फीसदी रही। जिला निर्वाचन कार्यालय के द्वारा अभी निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
इसमें मतदाताओं की 12 हजार 500 से ज्यादा होने की संभावना है। इसमें करीब 8 हजार युवा मतदाता हैं। बाकी संख्या अलग-अलग आयु वर्ग के मतदाताओं की है। 11 नवम्बर तक जिले में कुल मतदाता 17 लाख 67 हजार 369 थे। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के अलावा सुधार करवाने के लिए पुनरीक्षण कार्यक्रम में 25 हजार से ज्यादा आवेदन मिले हैं। इसमें मतदाता सूची में नाम जुड़वाने वालों तादाद आधी है। ऐसे में जब फरवरी में मतदाता सूची का प्रकाशन होगा तो यह संख्या 18 लाख 85 हजार तक पहुंच सकती है। जिला निर्वाचन कार्यालय भी इसके लिए स्कूल और कॉलेज में जागरुकता अभियान चला रहा है।

आसान होंगे मतदाता सम्बंधी कार्य
मतदाता सूची और चुनाव संबंधी काम पहले से ज्यादा आसान होगा। निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों में मतदाता उपभोक्ता केन्द्र खोलने के निर्देश दिए हैं। शहर में कलेक्टर कार्यालय में केन्द्र खोला जा रहा है। इसमें एक वोटर हेल्पलाइन नम्बर 1950 दिया गया है। पहले इसके लिए मतदाताओं को भोपाल स्थित स्टेट वोटर हेल्पलाइन एवं दिल्ली में नेशनल सेंटर में फोन करना पड़ा था। उपभोक्ता केन्द्र में मतदाता सूची, मतदान केन्द्र, विधानसभा, बीएलओ, शिकायत, ईवीएम के अलावा अन्य जानकारियां मिल सकेंगी।

यह है स्थिति
– 27 सितम्बर को मतदाता संंख्या थी 17 लाख 63 हजार 520।
– 11 नवंबर को 17 लाख 67 हजार 369 मतदाता रहे जिले में।
– 09 लाख 15 हजार 358 पुरुष, 8 लाख 51 हजार 937 महिला।
– 18 से 19 वर्ष की उम्र के मतदाताओं की संख्या 43 हजार 654।
– 20 से 29 वर्ष आयु के मतदाता की संख्या 4 लाख 47 हजार 575 है।
– जिले में 2.47 फ ीसदी मतदाता 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के।
– 25.33 फ ीसदी मतदाता 20 से 29 वर्ष आयु समूह के

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो