scriptइस हफ्ते व्यापारियों को मिलेगा विशेष लाभ, नौकरीपेशा लोगों के लिए बन रहा प्रमोशन का योग – साप्ताहिक राशिफल | naukri me promotion pane ka mantra see weekly horoscope rashifal | Patrika News

इस हफ्ते व्यापारियों को मिलेगा विशेष लाभ, नौकरीपेशा लोगों के लिए बन रहा प्रमोशन का योग – साप्ताहिक राशिफल

locationजबलपुरPublished: May 18, 2019 07:22:39 pm

Submitted by:

abhishek dixit

इस हफ्ते व्यापारियों को मिलेगा विशेष लाभ, नौकरीपेशा लोगों के लिए बन रहा प्रमोशन का योग – साप्ताहिक राशिफल

Rashifal

Rashifal

मेष – अनुराधा नक्षत्र आरंभ में यह सप्ताह आर्थिक प्रगति व बाहरी यात्रा करवाएगा। भागीदारिता से तनाव की स्थिति बन सकती है। व्यापारियों के लिए सप्ताह मध्य में निवेश से बाजार का लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा में तनाव के साथ कार्य की शुरुआत होगी। महिला व छात्रवर्ग को अवसरों के लिए प्रयास करने होंगे।
वृषभ – ग्रह स्थिति का लाभ पारिवारिक एवं सामाजिक स्तर पर दिखाई देगा। व्यावसायिक दृष्टिकोण से नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। व्यापारियों के लिए अतिरिक्त लाभ व बाजार के विस्तार का योग है। नौकरी में किसी विषय को लेकर सराहना होगी। महिला व छात्रवर्ग को सौन्दर्य प्रसाधनों के क्षेत्र में अवसर।
मिथुन – मानसिक अस्थिरता रहेगी। कार्य जल्दी निपटाने का प्रयास करेंगे। सप्ताह मध्य तक समस्याओं का समाधान होगा। व्यापारियों को किसी विशेष वस्तु का लाभ दिखाई देगा। निवेश की योजना बनेगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा से इंक्रीमेंट बढ़ेगा। महिला व छात्रवर्ग को इच्छानुसार अवसर।
कर्क – कार्य क्षेत्र का परिवर्तन करने का मानस बनेगा। दृढ़ निश्चय करने का प्रयास करेंगे। परिवर्तन करते हुए निर्णय क्षमता बढ़ाएंगे। लघु निवेश संभव है। व्यापारियों को वस्त्र उद्योग लाभ देगा। नौकरी में किसी विषय से संबंधित समस्या का हल होगा। महिला व छात्रवर्ग को व्यावसायिक क्षेत्रों में अवसर।
सिंह – कार्य की जिम्मेदारी बढ़ेगी। उच्च प्रबंधनीय क्षमता से संतुलन का प्रयास करेंगें। मित्रों से कार्य की रूपरेखा बनेगी। व्यापारियों को क्षेत्र विशेष स्वर्ण, चांदी, पीतल, पेट्रोल आदि का बाजार लाभ देगा। नौकरीपेशा में प्रशासकीय जिम्मेदारियां बढ़ेगी, पदवृद्धि होगी। महिला तथा छात्रवर्ग को राज्य स्तरीय अवसर।
कन्या – हिल स्टेशन पर जाने की योजना बनेगी। पुराना धन मिलने से प्रसन्नता का अनुभव होगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से नई शुरुआत होगी। व्यापारियों को मंडी व आढ़त के सौदे आर्थिक लाभ देंगे। नौकरीपेशा में योग्यता के आधार पर पदों के चयन का अवसर मिलेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को संबंधित क्षेत्र में अवसर।
तुला – ऋण उतारने का समय है। विधिवत कार्यशैली के माध्यम से धन से संबंधित समस्या का समाधान होगा। किसी व्यक्ति से सहयोग अपेक्षित होगा। व्यापारियों को खाद्य वस्तुओं का बाजार लाभ के साथ प्रतिष्ठा भी देगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। महिला व छात्रवर्ग को ड्रेस डिजाइनिंग में अवसर।
वृश्चिक – राशि पर चन्द्रमा का प्रभाव संकल्प के लिए आगे बढ़ाएगा। झुंझलाहट से हटकर नया कार्य करने का मन बनेगा। व्यक्ति विशेष का लाभ मिल सकेगा। व्यापारियों को पेस्टीसाइड्स व्यवसाय में लाभ। नौकरी में पदोन्नति व स्थान परिवर्तन। महिला व छात्रवर्ग को एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में अवसर।
धनु – मंगलवार शाम से स्थितियों सुधारेगी। नयापन के लिए वैचारिक परिवर्तन करेंगे। धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। व्यापारियों को गुरु, शुक्रवार फ्लोरी कल्चर व्यवसाय की दृष्टि से श्रेष्ठ रहेगा। नौकरीपेशा में एकेडमिक स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी का पद मिलेगा। महिला व छात्रवर्ग को पारंपरिक क्षेत्र में अवसर।
मकर – व्यवहार में नयापन लाने का प्रयास करेंगे। अब तक जो सोचा नहीं वह करने के लिए प्रेरित होंगे। सामाजिक स्तर पर कद बढ़ाने का प्रयास करेंगें। व्यापारियों को ऑटो पाटर््स व्यवसाय में लाभ। नौकरी में परिश्रम के माध्यम से लक्ष्य हांसिल होगा। महिला व छात्रवर्ग को कॉर्पोरेट सेक्टर में अवसर।
कुंभ – मित्रों से सहायता मिलेगी। पारिवारिक समायोजन का प्रयास होगा। परिजनों की आर्थिक समस्याओं का निराकरण करेंगें। व्यापारियों को एन.सी.एक्स/एम.सी.एक्स. क्षेत्र में किए गए निवेश का लाभ मिल सकता है। नौकरी में इच्छित पद मिलने से प्रसन्नता होगी। महिला व छात्रवर्ग को नए अवसर।
मीन – कार्य क्षेत्र का प्रभाव आम जीवन पर दिखेगा। चिंतित महसूस करेंगे। कार्य न होने से समस्या बढ़ सकती है। बुधवार से अनुकूल होगा। व्यापारियों को आयुर्वेद से जुड़ी औषधियों का यूनानी बाजार लाभ देगा। नौकरीपेशा में वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति। महिला व छात्रवर्ग को महाविद्यालयीन सेवा के अवसर।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो