scriptweather update: बादल और तेज हवा के चलते सूरज के तेवर पड़े नर्म, खुलते ही सूरज से बरसेगी आग | nautapa 2021: hot weather update in madhya pradesh | Patrika News

weather update: बादल और तेज हवा के चलते सूरज के तेवर पड़े नर्म, खुलते ही सूरज से बरसेगी आग

locationजबलपुरPublished: May 14, 2021 01:38:43 pm

Submitted by:

Lalit kostha

अधिकतम तापमान फिलहाल सामान्य से एक डिग्री कम
 
 

nautapa 2021: hot weather update in madhya pradesh

nautapa 2021: hot weather update in madhya pradesh

जबलपुर . शहर के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। गुरुवार को आसमान में बादल रुक-रुक मंडराए। हल्के बादल धूप को रोकते रहे। पारा सामान्य से नीचे बना रहा। प्रदेश के ऊपर कम दबाव का प्रभावी क्षेत्र नहीं होने से दिन में गर्मी महसूस हो रही है। लेकिन शाम होते तक बादल आने और तेज हवा चलने के साथ मौसम का मिजाज बदल रहा है। रात में नमी भरी हवा चलने के कारण गर्मी से राहत बनी हुई है।

तापमान
अधिकतम- 38.0 डिग्री सी
न्यूनतम- 25.0 डिग्री सी
पूवार्नुमान- सम्भाग के जिलों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की सम्भावना।

अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। यह सामान्य से तीन डिग्री सी कम था। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा। आद्र्रता सुबह के समय 57 प्रतिशत और शाम को 22 प्रतिशत थी। पश्चिमी हवा 3-4 किमी प्रतिघंटा की गति से चली।
मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार दक्षिण-पूर्वी मध्यप्रदेश के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र है। इसका शहर पर ज्यादा प्रभाव नहीं है। दो-तीन दिन में आकाश पूरी तरह साफ हो जाएगा। शनिवार से पारा भी धीरे-धीरे चढऩे लगेगा। अरब सागर में शुक्रवार को एक निम्न दाब क्षेत्र विकसित होने की सम्भावना है। यह सिस्टम सक्रिय होता है तो उसका प्रभाव शहर के मौसम पर अगले सप्ताह के आखिर तक पड़ेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो