script

नौपता आज से शुरू, अब आग बरसाएगा तल्ख सूरज, पारा चढ़ा

locationजबलपुरPublished: May 25, 2021 05:40:07 pm

Submitted by:

Lalit kostha

मौसम: और गर्मी बढऩे का अनुमान

nautapa start 25 may 2021

nautapa start 25 may 2021

जबलपुर/ सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ मंगलवार को नौतपा प्रारंभ हो गया है। इस दौरान सूरज जमकर तपेगा। मंगलवार को आकाश साफ होने के साथ मौसम ने नौतपा में सूरज के तपने का संकेत दे दिया है। सुबह से सूरज ने तेवर दिखाए। धूप की तपिश के साथ दोपहर तक पारा तेजी से चढ़ा। दिन में गर्मी रही। शाम होते ही उत्तर से आने वाली शीतल हवा गर्मी से राहत दे रही है। मौसम में नमी कम हो रही है। मौसम शुष्क होने के साथ नौतपा के शुरुआती दिनों में पारा उछलने एवं गर्मी बढऩे की सम्भावना बन रही है।
तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। इसके कारण तपिश बढऩे के बावजूद गर्मी उतनी ज्यादा महसूस नहीं हो रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। यह सामान्य से चार डिग्री सी नीचे बना रहा। न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से तीन डिग्री सी कम बना रहा। आद्र्रता सुबह के समय 49 प्रतिशत और शाम को 23 प्रतिशत थी। उत्तर-पश्चिम हवा 5-6 किमी प्रतिघंटा की गति से चली।
पिछले साल 45 डिग्री पर था पारा
इस वर्ष पश्चिमी विक्षोभ के बार-बार आ रहे प्रभाव के कारण गर्मी की गति कम है। जबकि पिछले साल की 24 मई को ही शहर में पारा 45 डिग्री पर था। इस बार नौतपा में बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवातीय तूफान यास का साया मंडरा रहा है। बुधवार को उड़ीसा के तट से टकराने के बाद यास की दिशा से शहर के मौसम पर उसके प्रभाव का निर्धारण होगा। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार अभी दो दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान तापमान में वृद्धि और गर्मी बढ़ेगी।
धरती पर सीधी पड़ती हंै सूर्य की किरण

सूर्य जब रोहिणी नक्षत्र में होकर वृष राशि के 10 से 20 अंश तक रहता है तब नौतपा होता है। इस दौरान सूर्य, पृथ्वी के सबसे करीब होता है। इसी नक्षत्र में सूर्य लगभग 15 दिनों तक रहेगा। शुरुआती 9 दिनों में गर्मी बहुत बढ़ जाती है। इस दौरान सूर्य की किरणों धरती पर लंबवत पड़ती है। सीधी किरण पडऩे के कारण तापमान में वृद्धि होती है। प्रचंड गर्मी होती है। इसलिए इन 9 दिनों के समय को नौतपा कहते है। नौतपा में हवा और बारिश के अनुसार मानसून के मूड का भी आकलन ज्योतिष विज्ञान में होता है।

ट्रेंडिंग वीडियो