scriptweather update: नौतपा से पहले तप रहे सूर्यदेव, गर्मी तोड़ रही सारे रिकॉर्ड | nautapa 2022: Heat wave alert in madhya pradesh | Patrika News

weather update: नौतपा से पहले तप रहे सूर्यदेव, गर्मी तोड़ रही सारे रिकॉर्ड

locationजबलपुरPublished: May 14, 2022 12:21:58 pm

Submitted by:

Lalit kostha

नौतपा से पहले तप रहे सूर्यदेव, गर्मी तोड़ रही सारे रिकॉर्ड
 

weather1.jpg

nautapa 2022

जबलपुर। मई के पहले पखवाड़े में गर्मी सारे रेकार्ड तोडऩे आमादा है और तापमान में लगातार उछाल का दौर जारी है। शुक्रवार को भी झुलसा देने वाली धूप ने लोगों को परेशान किया। तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी धीरे-धीरे उछाल मार रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बादलों की सक्रियता होने पर अगले 24 घंटों के दौरान जबलपुर संभाग के कुछ स्थानों पर तेज गरज-चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है।

न्यूनतम तापमान में भी हो रही बढ़ोत्तरी
दिन में तेज धूप, रात में उमस कर रही लोगों को हलाकान

शनिवार की सुबह 8 बजे से सूर्यदेव अपना रौद्र रूप दिखाने लगे हैं। गर्म हवाओं से लू का खतरा भी बना हुआ है। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। बाजारों में आम दिनों की अपेक्षा कम भीड़ नजर आ रही है। गर्मी और लू के चलते बाजार अब शाम से देर रात तक गुलजार हो रहे हैं। जानकारों के अनुसार नौतपा से पहले ही सूर्यदेव पूरी तरह से तपते रहेंगे। आने वाले सप्ताह में गर्मी अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकती है। लोगों को सावधानी के साथ बाहर निकलने की आवश्यकता है।

मौसम कार्यालय के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस जारी किया गया। जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा रहा। सुबह के समय नमी 48 प्रतिशत व शाम के समय नमी 24 प्रतिशत दर्ज की गई। दक्षिण पश्चिमी हवाएं 7 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है। गत वर्ष 13 मई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो