scriptनौतपा से पहले ही तप रहे सूर्यदेव, अभी और सताएगी गर्मी | Nautapa 2022: nautapa weather forecast, monsoon arrives madhya pradesh | Patrika News

नौतपा से पहले ही तप रहे सूर्यदेव, अभी और सताएगी गर्मी

locationजबलपुरPublished: May 19, 2022 12:10:41 pm

Submitted by:

Lalit kostha

नौतपा से पहले ही तप रहे सूर्यदेव, अभी और सताएगी गर्मी
 

Nautapa 2021

Nautapa 2021

जबलपुर। नौतपा आने में अभी एक सप्ताह का समय है, लेकिन सूर्यदेव पहले से ही आग उगल रहे हैं। रोज लू के थपेड़ों से लोग परेशान हो रहे हैं। सुबह से ही धूप इतनी तल्ख हो रही है कि दोपहर और सुबह का अंतर ही खत्म हो गया है। तापमान सुबह से ही 40 डिग्री के आसपास होने लगता है। दोपहर के 12 बजे तक झुलसा देने वाली गर्मी होने लगती है। लू की लपटों से आमजन हलाकान हो रहा है। देर शाम तक हवाओं में गर्मी का एहसास हो रहा है। रातों में उमस परेशान कर रही है।

मौसम: लगातार 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ है तापमान
बेचैन करने वाली गर्मी से नहीं मिल रही है राहत
लू की लपटों ने झुलसाया, गर्मी से बेहाल

सूर्य की तपिश और लू की लपटों से लोगों का बुरा हाल है। पिछले कई दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। बेचैन करने वाली गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। लू से बचाव के लिए लोग आम का पना, नारियल पानी, नींबू पानी, शरबत, जलजीरा, मौसमी फलों, ककड़ी, खीरा, बेल का सेवन कर रहे हैं। दही, लस्सी, छाछ का उपयोग भी बढ़ गया है। शहर में जगह-जगह शीतल पेय के स्टॉल लगे हैं। तेज धूप को देखते हुए लोग दोपहर के बजाय शाम को घर से निकल रहे हैं। बाजारों में देर रात तक चहल-पहल देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो