scriptदेवी मां को जल अर्पित करने के लिए लग रहीं कतारें | navratr in hindi | Patrika News

देवी मां को जल अर्पित करने के लिए लग रहीं कतारें

locationजबलपुरPublished: Apr 09, 2019 01:05:44 am

Submitted by:

Sanjay Umrey

नवरात्र में शक्ति की भक्ति में लीन संस्कारधानी

navratr

navratr

जबलपुर। शक्ति आराधना के महापर्व नवरात्र में घरों एवं देवी मंदिर में अनुष्ठान किए जा रहे हैं। संस्कारधानी के प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से देर रात तक शक्ति की भक्ति की जा रही है। मंदिरों में रात को आयोजित महाआरती में काफी संख्या में श्रद्धालु पूजन कर रहे हैं।
ज्योतिर्विद जनार्दन शुक्ला ने बताया, नवरात्र के चौथे दिन मंगलवार को भगवती के कुष्मांडा स्वरूप की उपासना की जाएगी। विभिन्न तिथियों में व्रतधारी श्रद्धालु भगवती के स्वरूप के अनुसार अनुष्ठान करवा रहे हैं। अखंड ज्योति कलश के समक्ष वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अर्चना की जा रही है। बूढ़ी खेरमाई मंदिर में दोपहर तीन बजे महाआरती में लोगों ने उपासना की। त्रिपुर सुंदरी मंदिर तेवर में दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बड़ी खेरमाई मंदिर भानतलैया में भोर से जल चढ़ाने वालों का तांता लगा रहा, शाम 7 बजे महाआरती में काफी संख्या में लोग थे। महाकाली मंदिर सदर में सफेद रंग के श्रृंगार के बाद अभिषेक किया गया। शारदा मंदिर मदन महल, शीतला माई मंदिर घमापुर, खेरमाई मंदिर मानस भवन, पंडा की मढिय़ा स्थित दुर्गा मंदिर, दुर्गा मंदिर दीक्षित पुरा में भक्तों ने प्रार्थना की। शंकराचार्य मठ सिविक सेंटर स्थित बगलामुखी मंदिर में रात 10.30 बजे विशेष श्रृंगार, पूजन व महाआरती में लोगों ने प्रार्थना की।
स्नेह नगर में कीर्तन
विकास समिति स्नेहनगर के तत्वावधान में नवरात्र में स्थापित प्रतिमा एवं अखंड ज्योति कलश के समक्ष माता की चौकी कार्यक्रम किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष विनोद दुबे ने बताया कि रविवार को कन्या पूजन किया गया। माता की चौकी में भजनों की प्रस्तुति शुरू हुई। कार्यक्रम में शोभा पोद्दार, शैल दीक्षित, डॉ. अनीता दुबे, रश्मि यादव, सपना राय, मीता पांडेय, अंकिता तिवारी, रिचा पटेल, कांति शर्मा, हर्षिता दुबे, लख्मी राय, रुचि तिवारी, शीला प्यासी उपस्थित थीं। आरएस पांडेय, रूप किशोर प्यासी, जयप्रकाश तिवारी, शरद पोद्दार एवं हृदयेश खरे ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अनुष्ठान किया।
शारदा आशीष दरबार
शक्तिनगर स्थित मां शारदा आशीष दरबार में नवरात्र में अखंड ज्योति कलश एवं खप्पर जवारे की स्थापना की गई है। दरबार के अधिष्ठाता आशीष भैया के सान्निध्य में प्रतिदिन सुबह पांच बजे नित्यार्चन व आरती, सुबह 11 बजे कन्या पूजन, शाम 7 बजे महाआरती की जा रही है। शारदा दरबार में सोमवार को मुकेश कुशवाहा, मिलन मुखर्जी, जयंत क्षीरसागर, संजय बारहा, सुबोध मिश्रा, सरबजीत सिंह तग्गड़, मोहनचंद जोशी, संतोष द्विवेदी, मनीष शर्मा, तिलकराज रतलानी, तरनजीत सिंह एवं शुभम विश्वकर्मा उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो