जबलपुरPublished: Sep 22, 2022 12:17:51 pm
Lalit kostha
सोना चांदी से होगा माँ का श्रृंगार, बेशकीमती जेवरों से सजेंगी मातारानी
जबलपुर. इस वर्ष दुर्गा पूजा के लिए संस्कारधानी में विशेष उत्साह नजर आ रहा है। पंडालों में माता भवानी की अनुपम प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं। इसी तरह अधिकांश पंडालों में देवी प्रतिमाओं का अनूठा शृंगार भी स्वर्ण-रजत के बेशकीमती व आकर्षक आभूषणों से किया जाएगा।