scriptशारदेय नवरात्रि के पहले दिन करें मां शैलपुत्री की उपासना, जानें शुभ मुहुर्त, चौघडि़ए व पूजा विधि-पंचांग | navratri panchang shubh muhurat pooja vidhi | Patrika News

शारदेय नवरात्रि के पहले दिन करें मां शैलपुत्री की उपासना, जानें शुभ मुहुर्त, चौघडि़ए व पूजा विधि-पंचांग

locationजबलपुरPublished: Sep 28, 2019 05:45:47 pm

Submitted by:

abhishek dixit

शारदेय नवरात्रि के पहले दिन करें मां शैलपुत्री की उपासना, जानें शुभ मुहुर्त, चौघडि़ए व पूजा विधि-पंचांग

NAVRATRI कल से, इस मुहूर्त में करें कलश स्थापना, खुशियों से झोली भर देगी 'मां'

NAVRATRI कल से, इस मुहूर्त में करें कलश स्थापना, खुशियों से झोली भर देगी ‘मां’

शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी्, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1441, मु.मास: मुहर्रम तारीख 29, अयन : दक्षिणायन, ऋतु : शरद, मास : आश्विन, पक्ष : शुक्ल।
तिथि – रात्रि 10.1 तक नंदा तिथि प्रतिपदा उपरंात भद्रा तिथि द्वितीया रहेगी। हस्त नक्षत्र युक्त प्रतिपदा सभी प्रकार के मंंगल कार्य हेतु शुभ मानी जाती है। आज शारदेय नवरात्रि का प्रथम दिवस है, आज मां शैलपुत्री की उपासना करना सुख सौभाग्य हेतु अत्यंत मंगलकारी माना जाता है। नवरात्रि में तप साधना, मंत्र साधना परम कल्याणकारी मानी जाती हे।
योग- प्रात: 7.20 तक ब्रह्म उपरंात ऐंद्र योग रहेगा। दोनों ही नैसर्गिक योग शुभ तथा मंगलकारी है।
विशिष्ट योग- सूर्योदय काल से सर्वाथ सिध्दि योग तथा अमृत सिध्दि योग का सुखद संयोग मंगलकारी माना जाता है।

Today panchang 28 january 2019: जानिए सोमवार को कब लगेगा राहु काल और कब है शुभ मुहूर्त

करण- सूर्योदय काल से किस्तुघ्र उपरांत व तदनंंतर वालव करण का प्रवेश होगा। करण सामान्य है।
नक्षत्र- लघुसंज्ञक तिर्यडमुख नक्षत्र हस्त रात्रि 9.20 तक उपरांत मृदुसंज्ञक नक्षत्र चित्रा रहेगा। हस्त नक्षत्र मे हाथी घोड़े की शुभ सवारी, देव प्रतिष्ठा, अलंकार, आभूषण निर्माण, बगीचा, पोधारोपण, लेखन, दर्शन सामाजिक सेवा से जुड़े कार्य अत्यंत शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैै। इस नक्षत्र में प्रतिष्ठा वास्तु से जुड़े कार्य शुभ माने जाते है।
शुभ मुहूर्त- आज प्रसूति स्नान, नामकरण, विपणिब्यापार, आभूषण निर्माण, सेवारंभ, पत्र लेखन, पौधारोपण, अन्नप्रासन, मित्रमिलन जैसे कार्य शुभ तथाा मंगलकारी रहेगे।
श्रेष्ठ चौघडि़ए – आज प्रात: 9.00 से 12.00 लाभ तथाा अमृत दोपहर 1.30 से 3.00 शुभ तथाा रात्रि 6.00 से 9.00 शुभ तथाा अमृत की चौघडिय़ा शुभ तथाा मंगलकारी रहेगी।

panchang.jpg

व्रतोत्सव आज- शारदीय नवरात्रारंभ, कलश स्थापना, शैलपुत्री दर्शन, तथा नवरात्रि साधना के शुभ पर्व का शुभारंभ होगा।
चन्द्रमा- दिवस रात्रि पर्यंत तक बुध प्रधान राशि कन्या राशि मे संचरण करेगा।
ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन- सूर्य के कन्या राशि मे गुरू वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित है। सूर्य का हस्त नक्षत्र मे संचरण रहेगा।
दिशाशूल- आज का दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहता है इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है। चंद्रमा का वास दक्षिण दिशा में है। सन्मुख एवं दाहिना चंद्रमा शुभ माना जाता है ।
राहुकाल- शााम 4.30.00 वजे से 6.00.00 वजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे- आज जन्मे बालकों का नामाक्षर पू,ष,ण,ढ अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। हस्त नक्षत्र मे जन्मे बालकों की राशि कन्या होगी, राशि स्वामी बुध तथा रजतपाद पाया में जन्म माना जायेगा। कन्या राशि के जातक प्राय: भाग्यवादी, नैसर्गिक कार्यो के प्रति रूचि मिलनसार, दयालु, परोपकारी, उदारवादी, प्रभावशाली, प्रगतिवादी, कार्यकुशल तथा जन हितैषीकार्य मे रूचि रखने वालक होते है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो