जबलपुर

नवरात्रि की नवमी और दशमी को बन रहा विशेष योग, इन राशि के लोगों पर होगी लक्ष्मी की कृपा – साप्ताहिक राशिफल

नवरात्रि की नवमी और दशमी को बन रहा विशेष योग, इन राशि के लोगों पर होगी लक्ष्मी की कृपा – साप्ताहिक राशिफल (06 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2019)

जबलपुरOct 06, 2019 / 11:47 am

abhishek dixit

Weekly Horoscope 22 to 28 September 2019: make money fast this week

मेष – पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह साहस से परिपूर्ण रहेगा। नए कार्य संभव है। विधिवत कार्य योजना मित्रों के माध्यम से लाभ देगी। व्यापारियों के लिए हार्टिकल्चर से जुड़े सेग्मेंट में निवेश का लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा में प्रगति के साथ परिवर्तन। महिला व छात्रवर्ग को जनपदीय इकाइयों का अद्र्धशासकीय अवसर।
वृष – आरंभ में विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। बुधवार से स्थिति अनुकूल होगी। कार्य से संबंधित पुरानी समस्या का समाधान होगा। व्यापारियों के लिए गुरु, शुक्रवार चलित व्यवसाय की दृष्टि से अनुकूल है। नौकरीपेशा में अस्थिरता की स्थिति बनेगी। महिला व छात्रवर्ग को लक्ष्य से संबंधित समस्या आ सकती है।
मिथुन – समसप्तक चन्द्रमा का लाभ धन व कार्य की गति को बढ़ाएगा। नए अनुबंधों को लेकर उत्साह के साथ आगे बढ़ सकेंगे। व्यापारियों के लिए सप्ताह मिश्रित किन्तु लाभप्रद रहेगा। नौकरीपेशा में अतिरिक्त प्रयास करने पर बाहरी कम्पनियों को कार्य का मौका मिल सकता है। महिला व छात्रवर्ग को राष्ट्रीय स्तर पर बैंकिंग प्रणाली में अवसर।
कर्क – खड़ाष्टकीय चन्द्रमा प्रथम दो दिन परेशानी दे सकता है। बहुत जरूरी काय न करें। मंगलवार की शाम से परिस्थितियों का लाभ मिल सकता है। व्यापारियों के लिए गुरु, शुक्रवार बेहतर। नौकरीपेशा में परिवर्तन के साथ पदोन्नति का योग। महिला व छात्रवर्ग को प्रयासों में बाहरी क्षेत्र के अवसर के साथ अन्यत्र क्षेत्र का लाभ।

सिंह – अनुकूल समय का लाभ मिलेगा। रुके कार्य संपादित करवा सकेंगे। सप्ताह मध्य तक आवश्यक कार्य किए जा सकते हैं। व्यापारियों के लिए सप्ताह के प्रथम तीन दिन लाभ तथा निवेश की दृष्टि से श्रेष्ठ। नौकरीपेशा में अनुभव का लाभ अन्यत्र मिलेगा। महिला व छात्रवर्ग को राजनयिक दृष्टिकोण से दलीय अवसरों का योग।
कन्या – व्यावसायिक दृष्टिकोण से बहुराष्ट्रीय कम्पनी का शेयर मार्केट मिडिल केप में लाभ लिया जा सकता है। समझदारी से आगे बढं़े। व्यापारियों के लिए कपास व कच्चा सूत व अन्य से संबंधित बाजार दीर्घकालिक लाभ की दृष्टि से उत्तम। नौकरीपेशा में योग्यता के साथ पदवृद्धि। महिला व छात्रवर्ग को लेखांकन के क्षेत्र में अवसर।
तुला – मित्र व सहयोगी कार्य के विस्तार के लिए आगे आएंगे। नए लोगों का आपकी और निवेशिक रुख हो सकता है। व्यापारियों के लिए हीरा खदान से जुड़े कार्बनिक मैटेरियल का सौदा लाभप्रद। नौकरीपेशा में कम्प्यूटर एप्लीकेशन का क्षेत्र अवसर देगा। महिला व छात्रवर्ग को परम्परागत हस्तशिल्प का क्षेत्र बाहरी लाभ देगा।
वृश्चिक – आत्मविश्वास में वृद्धि का अनुभव होगा। रुके कार्यों में गति होने से उत्साह बढ़ेगा। नए संबंधों को भी व्यावसायिक दृष्टिकोण से आगे बढ़ा सकते हैं। व्यापारियों के लिए इलेक्ट्रॉनिक से जुड़े सेक्टर का स्टॉकिस्ट लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा में प्रशासन से जुड़े पद का लाभ मिलेगा। महिला व छात्रवर्ग को राज्य स्तरीय सेवाओं में अवसर।

Horoscope Astrology
IMAGE CREDIT: patrika

धनु – चन्द्रमा का गोचर नई कार्य प्रणाली का विकास करवाएगा। पहले से अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेंगे। परिवर्तन वाला वातावरण रहेगा। आर्थिक पक्ष उत्तम। व्यापारियों के लिए क्रेडिट संबद्ध लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा में उच्च पद के साथ स्थान परिवर्तन। महिला व छात्रवर्ग को परम्परागत शिक्षा के क्षेत्र में अवसर।
मकर – बारहवां चन्द्रमा सोमवार तक अस्थिरता दे सकता है। धैर्य रखते हुए कार्य साधें। वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें। मंगलवार से इच्छित कार्य प्रसन्नता देगा। व्यापारियों के लिए बुध, गुरु, शुक्र पैतृक व्यवसाय का लाभ दिलवाएंगे। नौकरीपेशा में कनिष्ठों के माध्यम से निराशा होगी। महिला व छात्रवर्ग को स्क्रेप इंजीनियरिंग क्षेत्र में अवसर।
कुंभ – बाहरी यात्रा के योग बनेंगे। व्यवसाय से संबंधित मीटिंग का लाभ मिलेगा। नए निवेश की योजना बन सकेगी। व्यावसायिक दृष्टिकोण से सोचे। व्यापारियों के लिए वस्त्र उद्योग बाहरी क्षेत्र से लाभ दिलवा सकते हैं। नौकरीपेशा में प्रबंधकीय दृष्टिकोण सम्मानित करवाएगा। महिला व छात्रवर्ग को इलेक्ट्रोपैथी सेक्टर में अवसर।
मीन – धार्मिक दृष्टिकोण में वृद्धि होगी। आध्यात्मिक यात्रा संभव है। कार्य से संबंधित पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। लाभ के लिए निवेश करेंगे। व्यापारियों के लिए पशु/पक्षी आहार से संबंधित कार्य का लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा में संबंधित पद का बाहरी अवसर। महिला व छात्रवर्ग को अकादमिक स्तर पर राष्ट्रीय अवसर।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.