scriptजबलपुर से नई फ्लाइट आज से शुरू, पुरानी वाली नहीं उड़ी, यात्री बैठे रह गए | New flight start today from Jabalpur, indigo did not fly | Patrika News

जबलपुर से नई फ्लाइट आज से शुरू, पुरानी वाली नहीं उड़ी, यात्री बैठे रह गए

locationजबलपुरPublished: May 25, 2022 01:00:42 pm

Submitted by:

Lalit kostha

जबलपुर से नई फ्लाइट आज से शुरू, पुरानी वाली नहीं उड़ी, यात्री बैठे रह गए

flight2.jpg

Dubai-Indore flight

जबलपुर। चेन्नई बुधवार को हवाई मार्ग से जबलपुर से जुड़ जाएगा। बुधवार शाम सात बजे स्पाइस जेट की ओर से डुमना एयरपोर्ट से चेन्नई के लिए सीधी विमान सेवा शुरू की जा रही है। चेन्नई से जबलपुर के लिए गुरुवार से फ्लाइट शुरू होगी। लम्बे समय से शहर को इस फ्लाइट का इंतजार था। अब तक वहां आने-जाने वाले फ्लायर्स को कनेङ्क्षक्टग फ्लाइट््स का सहारा लेना पड़ता था।

चेन्नई के लिए जबलपुर से नई फ्लाइट आज से

दो घंटे 45 मिनट का समय लगेगा
जानकारी के अनुसार जबलपुर से जहां स्पाइस की चेन्नई उड़ान शाम को होगी, वहीं चेन्नई से जबलपुर आने वाली फ्लाइट सुबह उड़ान भरेगी। जबलपुर से चेन्नई जाने में जहां यह फ्लाइट दो घंटे 45 मिनिट का समय लेगी, वहीं चेन्नई से आने वाली फ्लाइट दो घंटे 15 मिनिट में जबलपुर पहुंचेगी।

यह रहेगा शेड्यूल
जबलपुर से उड़ान:- शाम 07.15 बजे
चेन्नई पहुंचेगी:- रात 10.00 बजे
चेन्नई से उड़ान:- सुबह 05.55 बजे
जबलपुर पहुंचेगी:- सुबह 08.10 बजे

 

 

indigo.jpg

हैदराबाद से न आई, न इंदौर गई इंडिगो की फ्लाइट
हैदराबाद से जबलपुर आने और यहां से इंदौर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को मंगलवार को अचानक रद्द कर दिया गया। इसके चलते कई फ्लायर्स को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ फ्लायर्स को इसकी जानकारी लेट लगी, लेकिन तब तक वे हैदराबाद एयरपोर्ट पहुंच गए थे। यात्रियों ने देरी से जानकारी देने पर आपत्ति भी की।

जानकारी के अनुसार उड़ान हैदराबाद से शाम 05.55 बजे उड़ान भरकर रात 08.20 बजे जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचती है, वहीं यही फ्लाइट रात 08.40 बजे उड़ान भरकर रात 09.55 बजे इंदौर पहुंचती है, लेकिन इंदौर एयरपोर्ट पर मंगलवार को कुछ काम किया जा रहा था, जिसके चलते नाइट लैंङ्क्षडग बंद कर दी गई। डुमना एयरपोर्ट पर विमान को पार्क करने की व्यवस्था नहीं थी, इसलिए हैदराबाद से जबलपुर आने वाली फ्लाइट्् को भी रद्द कर दिया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो