scriptNew Year 2020: बजट से पहले खजाना भरने जोर लगाएगा निगम, ये निर्देश दिए | New Year 2020: Aim to complete tax collection before budget | Patrika News
जबलपुर

New Year 2020: बजट से पहले खजाना भरने जोर लगाएगा निगम, ये निर्देश दिए

सम्भागवार राजस्व वसूली के लक्ष्य तय, फिसड्डी रहने वालों पर होगी कार्रवाई

जबलपुरDec 31, 2019 / 07:02 pm

reetesh pyasi

jmc

jmc

जबलपुर। शहर विकास के लिए फं ड चाहिए। सम्पत्ति कर, जल कर, उपभोक्ता शुल्क, भू भाड़ा से लेकर निगम की दुकानों के किराया वसूली में कोई कोताही न बरती जाए। सम्भागवार कर वसूली में जोन अधिकारी से लेकर राजस्व का अमला पूरा जोर लगाए। राजस्व वसूली में फिसड्डी रहने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। निगम के जोन अधिकारियों से लेकर समूचे राजस्व अमले को ये स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। इतना ही नहीं जोनवार बड़े बकायादारों की सूची भी थमा दी गई हैं। इनमें 1 लाख से ज्यादा बकाया राशि वाले बड़े बकायादार शामिल हैं।
एक लाख से बड़ी बकाया की स्थिति
बकायादार जोन क्र. राशि
60 जोन 1 21381377
55 जोन 2 19424864
23 जोन 3 8786510
63 जोन 4 19336216
51 जोन 5 8990674
57 जोन 6 15871166
40 जोन 7 11836227
109 जोन 8 36659182
03 जोन 9 475579
21 जोन 10 7427617
24 जोन 11 8075368
82 जोन 12 16462417
109 जोन 13 42725743
59 जोन 14 18681931
समय पर पूरी हो वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया
जिले के सभी नगरीय निकायों के वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही के लिए जरूरी तैयारियां प्रारंभ कर दी जाएं। यह निर्देश कलेक्टर भरत यादव ने समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने कहा कि राज्य शासन ने जनवरी के अंत तक नगरीय निकायों के वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इस सिलसिले में एक जनवरी को जिले के सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों की बैठक भी बुलाई गई है। कलेक्टर ने आने वाले वर्ष में जिले में खोली जाने वालों 60 नई गौशालाओं के लिए भूमि चिन्हित करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए। उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों पर बारदानों की उपलब्धता की समीक्षा भी की। बैठक में कलेक्टर यादव ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सहित ऐसे सभी अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने की कार्यवाही के निर्देश दिए जो बैठक से बिना सूचना के गायब थे।

वकास कार्यों के लिए फं ड आवश्यक है। इसके मद्देनजर जोनवार राजस्व वसूली के लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। जिससे ज्यादा से ज्यादा राजस्व नगर निगम के खजाने में जमा हो सके।
पीएन सन्खेरे, उपायुक्त

Home / Jabalpur / New Year 2020: बजट से पहले खजाना भरने जोर लगाएगा निगम, ये निर्देश दिए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो