scriptnew year clebration : साल 2020 का ऐसा स्वागत देखते रह जाएंगे आप, मौज मस्ती से भीगा शहर: देखें वीडियो | new year 2020 celebration video, new year celebration in jabalpur | Patrika News

new year clebration : साल 2020 का ऐसा स्वागत देखते रह जाएंगे आप, मौज मस्ती से भीगा शहर: देखें वीडियो

locationजबलपुरPublished: Jan 01, 2020 11:54:31 am

Submitted by:

Lalit kostha

साल 2020 का ऐसा स्वागत देखते रह जाएंगे आप, मौज मस्ती से भीगा शहर: देखें वीडियो
 

new_year_2020.jpg

new year 2020 clebration video, new year celebration in jabalpur

जबलपुर. डांस फ्लोर पर धमाल, मस्ती में डूबी शाम, न कदम थमे और न भरा मन। नजारे कुछ ऐसे थे कि लगा नए साल का स्वागत करने के लिए पूरा शहर म्यूजिक की धुन पर ठुमकता रहा है। जैसे ही 12 बजे तो हैप्पी न्यू ईयर की गूंज संस्कारधानी की फिजा में घुल गई। देर रात संस्कारधानी जश्न में डूबी रही। शहर के क्लब्स, होटल्स, रेस्टोरेंट, पब और फॉर्म हाउस में नए साल के सेलिब्रेशन के लिए महफिल सजी। जश्न का सिलसिला रात नौ बजे से शुरू हुआ। उत्साह और उमंग का समां धीरे-धीरे बढ़ता गया और फिर वो फिर वो घड़ी आई, जब सभी ने नए साल का स्वागत किया।

जश्न के साथ न्यू ईयर का वेलकम, पार्टी का सुरूर चढ़ा…धीमे-धीमे-धीमे-धीमे

नए साल के स्वागत में झूमा शहर, चारों ओर नजर आई उत्साह की बयार, घंटों थिरकते रहे लोग

new_year_2020_01.jpg

टिकटॉक पर फेमस गानों पर डांस
धीमे-धीमे-धीमे-धीमे…, तेरी प्यारी दो अखियां…ओ साकी साकी रे…, बाला-बाला…, याद पिया की आने लगी…, हुक अप…, बन्नो थारो बनो दिवानो लायो… मेहंदी प्यार वाली हाथों में लगाओगे… जैसे टिकटॉक पर फेमस गानों पर डीजे पर लोग थिरकते नजर आए।

कपल पार्टी में झूमें लोग
थर्टी फस्र्ट नाइट पर कपल पार्टी भी हुई। नर्मदा क्लब, स्पोट्र्स क्लब, नर्मदा जैक्सन होटल, विजन महल, प्रिंस विराज होटल्स में पार्टी का माहौल देखा गया। इसके साथ ही कई फार्म हाउस में भी जोश और उमंग का माहौल देखने को मिला। 9 बजे 12 बजे तक पार्टी चली और फिर केक काटकर सेलिब्रेशन किया गया।

new_year_2020_02.jpg

वेस्टर्न आउटफिट्स और थीम पार्टी
सभी जगह थीम बेस्ड पार्टी का जलवा रहा। कहीं पर रेड एंड ब्लैक तो कहीं पर शिमरी ड्रेसेज में लोग शामिल हुए। पार्टी में वन पीस आउटफिट्स गल्र्स की पसंद में रहे। वन पीस, स्कर्ट, हाईनैक टॉप, ईवनिंग गाउन ज्यादा पहने गए। इसमें एक्ट्रेस लुक को भी फॉलो किया गया।

बारिश ने फेरा पानी, मंदिरों में भीड़
एक जनवरी की सुबह लोगों के उत्साह में पानी फेर गई। जोरदार बारिश के बीच पूरे शहर की गलियां सूनसान पड़ी हैं। हर साल गार्डन व नर्मदा तटों पर रहने वाली भीड़ फिलहाल घर पर बैठी है। हालांकि कुछ लोग मंदिरों में पूजन कर नए साल की शुरुआत कर रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो