script2020 के पहले दिन इनकी किस्मत निकली खराब, हुए इतने बड़े बड़े फ्रॉड | new year 2020 first day bad luck, 1 jan 2020 big frauds in mp | Patrika News

2020 के पहले दिन इनकी किस्मत निकली खराब, हुए इतने बड़े बड़े फ्रॉड

locationजबलपुरPublished: Jan 02, 2020 12:40:11 pm

Submitted by:

Lalit kostha

2020 के पहले दिन इनकी किस्मत निकली खराब, हुए इतने बड़े बड़े फ्रॉड

kismat.png

1 jan 2020 big frauds in mp

जबलपुर. नए साल के पहले दिन जमीन और मकान विक्रय में फर्जीवाड़े के प्रकरण दर्ज किए गए। इसमें एक मकान और प्लॉट कई लोगों को बेचा गया। पुलिस रोजनामचे में एफआईआर का खाता संजीवनी नगर थाने में से शुरू हुआ।

नए साल के पहले दिन धोखाधड़ी के पांच मामले दर्ज, फर्जीवाड़ा कर बेच दिए मकान-जमीन

रजिस्ट्री के बाद भी नहीं दिया मकान
गोहलपुर पुलिस के अनुसार आनंद नगर सरफाबाद निवासी शफीक ने 9 नवंबर 2018 को केबीसी कंसट्रक्शन के संचालक सरफाबाद निवासी कलीमुद्दीन से नौ लाख रुपए का एक मकान पत्नी के नाम खरीदने का अनुबंध किया। एडवांस में सात लाख रुपए भी दिए। 12 जुलाई 2019 को रजिस्ट्री कराई। मकान का कब्जा नहीं दिया। वह मकान पहुंचा तो वहां किसी और का प्रकरण था। पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।

 

cheapest house flat plots in madhya pradesh
IMAGE CREDIT: lali koshta

फर्जी आधार कार्ड बनाकर बेची जमीन
संजीवनी नगर पुलिस ने बताया कि गुरुग्राम निवासी उर्मिला तिवारी का माढ़ोताल चुंगी नाका में मायका है। उसने वर्ष 2010 में करमेता शारदा नगर में 0.149 हेक्टेयर जमीन खरीदी थी। इस प्लॉट को धनवंतरि नगर गढ़ा निवासी संजीव कुमार चौबे ने फर्जी आधार कार्ड तैयार कर अपने नाम पर रजिस्ट्री करा ली। प्लॉट पर कब्जा भी कर लिया। जब प्लॉट पर निर्माण कार्य प्रारंभ होने लगा तो फर्जीवाड़े का पता चला। संजीव चौबे से निर्माण पर आपत्ति की तो उसने किसी अन्य उर्मिला तिवारी से प्लॉट खरीदना बताया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
एडवांस लेकर दूसरे को बेच दिया प्लॉट
अधारताल थाना अंतगर्त कचना रेसीडेंसी निवासी हिमांशु गुप्ता ने 28 अगस्त 2013 को रविंद्र नगर निवासी रजनीकांत तिवारीसे खैरी में दो प्लॉट खरीदने के लिए 16 लाख में अनुबंध किया था। एडवांस में 15 लाख रुपए दे दिए। रजनीकांत रजिस्ट्री नहीं करा रहा था। बाद में फर्जीवाड़ा करते हुए रजनीकांत ने प्लॉट दूसरे को बेच दिया। पुलिस ने रजनीकांत के खिलाफ धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

1 jan 2020 big frauds in mp
IMAGE CREDIT: patrika

दिखाई एक जमीन, रजिस्ट्री दूसरे की करा दी
संजीवनी नगर पुलिस ने बताया कि परसवाड़ा कॉलोनी निवासी राजेश कुमार लखेरा ने नवम्बर 2015 को अभिषेक तिवारी, संजीव पांडे, बलराम पांडे से परसवाड़ा में 3 हजार वर्ग फुट जमीन 11.25 लाख रुपए में खरीदने का अनुबंध किया। पूरे पैसे लेने के बाद विक्रेताओं ने दूसरी जमीन की रजिस्ट्री करा दी। कब्जा भी नहीं दिया। जांच के बाद पुलिस ने जयप्रकाश नगर निवासी संजीव पांडे, शिवनगर छोटा जैन मंदिर के पास निवासी अभिषेक तिवारी और बीटी तिराहा निवासी मेसर्स नर्मदा धारा बिल्डर्स, डेवलपर्स के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
गवाह ने ही बिकवा दिया प्लॉट

संजीवनी नगर में गढ़ा फूल सागर निवासी नीलेश राय और उसके भाई रीतेश राय ने परसवाड़ा में 15 हजार वर्ग फीट जमीन गढ़ा शिवनगर निवासी अभिषेक तिवारी से दिसंबर 2017 में खरीदी। गवाह गौतम मढिय़ा निवासी बलराम पांडे, सम्राट पांडे ने भू-खंड विक्रय कराया। सीमांकन में हीलहवाली की गई। संदेह होने पर लोक सेवा केंद्र से खसरा नंबर की जानकारी ली गई। इसमें जमीन अभिषेक तिवारी के नाम नहीं थी। अभिषेक ने बलराम, सम्राट के साथ मिलकर उसके एवं भाई रितेश राय द्वारा खरीदी गई जमीन दूसरे को बेच दी गई। आरोपियों के खिलाफ 420,34 का प्रकरण दर्ज किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो