शाम को हुआ पति से विवाद, रात को मिली पत्नी की लाश
किशोर ने भी दी जान

जबलपुर. शहर में एक के बाद एक दो दर्दनाक हादसे हुए जिनमें एक किशोर और एक महिला ने खुद को समाप्त कर लिया। रांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर मानेगांव निवासी नवविवाहिता ने मंगलवार रात चुनरी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने जरा से विवाद में घर में ही फंासी लगाकर आत्महत्या कर ली जबकि किशोर ने घर में अकेलेपन का फायदा उठाते हुए मौत को गले लगा लिया। अब इन दोनों मामलों में पुलिस पड़ताल करने में जुट गई है।
रांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर मानेगांव निवासी नवविवाहिता ने मंगलवार रात चुनरी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार अंजली सिन्हा की शादी तीन साल पहले फैक्ट्री कर्मी रत्नेश प्रताप सिंह से हुई थी। डेढ़ साल का बच्चा भी है। मंगलवार शाम किसी बात पर दोनों का विवाद हुआ।
शाम छह बजे किसी बात पर दोनों का विवाद हुआ
मंगलवार की शाम छह बजे किसी बात पर दोनों का विवाद हुआ। उन्सके बाद अंजली ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। रात ९.३० बजे परिजन ने अंजली को भोजन के लिए बुलाने गए तो कमरे के अंदर से कोई आवाज नहीं आयी। खिड़की के रास्ते झांक कर देखा तो पंखे में चुनरी के फंदे से उसकी लाश लटक रही थी।
किशोर ने भी दी जान
इधर बरेला थाना क्षेत्र अंतर्गत बीटीआइ कॉलोनी निवासी किशोर कमरे में गमछे का फंदा लगाकर झूल गया। घटना की जानकारी परिजन को मंगलवार को हुई। पुलिस के अनुसार राज ठाकुर (१७) सोमवार रात घर में अकेला था। परिजन रिश्तेदारी में गए थे।
बहन ने फोन लगाया, तो नहीं उठा
सुबह ११ बजे राज ठाकुर की बहन ने फोन लगाया, तो नहीं उठा। फिर उसने पड़ोस में रहने वाले राज के दोस्त चंदन बरकड़े को फोन लगाया। चंदन राज के घर गया तो टूटी खिड़की से अंदर देखा, तो राज की लाश लटक रही थी।
अब पाइए अपने शहर ( Jabalpur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज