scripteow-रिटायर्ड एसडीओ सुरेश के बंगले पर कुर्की का नोटिस चस्पा, तीन लग्जरी वाहन जब्त | Notice of attachment on the bungalow of retired SDO Suresh | Patrika News

eow-रिटायर्ड एसडीओ सुरेश के बंगले पर कुर्की का नोटिस चस्पा, तीन लग्जरी वाहन जब्त

locationजबलपुरPublished: Aug 06, 2019 11:23:12 am

Submitted by:

santosh singh

आय से अधिक सम्पत्ति का मामला : ईओडब्ल्यू ने की कार्रवाई
 

रिटायर्ड एसडीओ के बंगले पर नोटिस चस्पा करने पहुंची ईओडब्ल्यू

रिटायर्ड एसडीओ के बंगले पर नोटिस चस्पा करने पहुंची ईओडब्ल्यू

जबलपुर. 400 करोड़ की बेनामी सम्पत्ति के मामले में घिरे पीएचई से रिटायर्ड एसडीओ सुरेश उपाध्याय की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) की ओर से उसके बिलहरी के अनंततारा स्थित तीन करोड़ के बंगले पर कुर्की की नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की गई। डीएसपी राज्यवर्धन सिंह माहेश्वरी की अगुवाई में पहुंची टीम ने उसके तीन लग्जरी वाहन भी जब्त कर गोराबाजार थाने में खड़ा कराया।
तीन करोड़ के बंगले पर चस्पा किया नोटिस
ईओडब्ल्यू एसपी देवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि विशेष कोर्ट द्वारा आय से अधिक चल-अचल सम्पत्ति को कुर्क करने की जारी किए गए अंतरिम आदेश के अंतर्गत ये कार्रवाई की गई। ईओडब्ल्यू टीम सुरेश उपाध्याय के बंगले पर शाम चार बजे के लगभग पहुंचे। वहां सुरेश उपाध्याय सहित परिवार के चारों सदस्य मौजूद मिले। टीम ने उन्हें विशेष कोर्ट के अंतरिम कुर्की आदेश को भी रिसीव कराया।

विशेष कोर्ट के आदेश पर नोटिस रिसीव कराने पहुंची ईओडब्ल्यू
IMAGE CREDIT: patrika

ये कार्रवाई भी हो चुकी
सुरेश उपाध्याय, पत्नी अनुराधा व बेटे सचिन के नाम विभिन्न बैंकों में जमा 2.15 करोड़ रुपए को पहले ही सीज कर दिया गया है। जबकि उसके घर से सर्च में जब्त 2.54 लाख, और 44.66 लाख के जेवर की जब्ती मंगलवार को होगी। इसे ईओडब्ल्यू इनकम टैक्स के सुपुर्द करेगी। वहीं सुरेश उपाध्याय, उसके परिवार व पार्टनरों की कुल 369 एकड़ कृषि भूमि, विकिसित की गई कॉलोनियां व प्लॉटों की खरीद-ब्रिकी पर रोक लगाते हुए कुर्की आदेश के बावत जिला पंजीयक, रजिस्ट्रार सहित अन्य विभागों को अवगत करा दिया गया है।
ये है मामला
सुरेश उपाध्याय ने पीएचई में नौकरी के दौरान रहते हुए अकूत सम्पत्ति बनायी। इस बेनामी सम्पत्ति को लेकर गोपनीय शिकायत पर जांच करते हुए 20 जून को ईओडब्ल्यू ने प्रकरण दर्ज किया था। 25 जून को 65 लोगों की टीम ने उसके अननंततारा व कजरवारा में तीन मकानों और सदर स्थित कार्यालय में छापा मारकर लगभग 400 करोड़ की बेनामी सम्पत्ति अब तक उजागर की है। इस बेनामी सम्पत्ति को कुर्क करने के विशेष कोर्ट ने दो अगस्त को अंतरिम आदेश दिया है।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो