scriptपेरिस में हमले का मोस्ट वांटेड गिरफ्तार, बेल्जियम स्पेशल फोर्सेज ने जिंदा पकड़ा | Wanted linking to Paris attacks booked | Patrika News

पेरिस में हमले का मोस्ट वांटेड गिरफ्तार, बेल्जियम स्पेशल फोर्सेज ने जिंदा पकड़ा

Published: Nov 16, 2015 11:05:00 pm

Submitted by:

Ambuj Shukla

पेरिस में शुक्रवार रात हुए भयानक आतंकवादी हमलों के सिलसिले में वांछित बेल्जियम में जन्मे फ्रेंच नागरिक सालाह अब्दस्सलाम को ब्रसेल्स में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

Paris terror attacks

Paris terror attacks

पेरिस में शुक्रवार रात हुए भयानक आतंकवादी हमलों के सिलसिले में वांछित बेल्जियम में जन्मे फ्रेंच नागरिक सालाह अब्दस्सलाम को ब्रसेल्स में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

मोलेनबीक में एक अभियान के दौरान 26 वर्षीय सलाह को बेल्जियम स्पेशल फोर्सेज ने जिंदा पकड़ लिया। मोलेनबीक बेल्जियम का एक बेहद गरीब उपनगर है, जहां आतंकवादी साजिशें रचे जाने का इतिहास रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने उसपर नियंत्रण करने के लिए आंसू गैस इस्तेमाल करना चाहा, लेकिन इसके पहले ही उसे हाथ ऊपर उठाए एक इमारत की खिड़की से देखा गया।

बेल्जियम के सरकारी टेलीविजन आरटीबीएफ ने हालांकि कहा कि उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।
paris victim
फ्रांस की पुलिस ने कहा कि सालाह अब्दस्सलाम आठवां हमलावर था। हमले के दौरान सात मारे गए और वह बच निकला था।

बेल्जिमय में जन्मे अब्दस्सलाम को फ्रेंच पुलिस ने खतरनाक करार दिया था। पेरिस हमलों के बाद बेल्जियम ने उसके खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय वारंट जारी किया था।

सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार तड़के से ही मोलेनबीक में छापों का सिलसिला जारी है। लोगों के विरोध के कारण पुलिस को कम से कम दो सड़कों की नाकेबंदी करनी पड़ी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो