सिवनी भाजपा उपाध्यक्ष की कार का चालान
ट्रैफिक एएसपी अमृत मीणा ने बताया कि तीनपत्ती चौक पर चैकिंग के दौरान कार एमपी 22 सीए 3024 में प्लेट के साथ पदनाम पट्टिका भी लगी थी। उसमें सिवनी भाजपा जिला उपाध्यक्ष लिखा था। मालवीय चौक पर टीम ने वाहन एमपी 20 एफए 4751 का हूटर लगाए जाने पर चालान किया। इस वाहन में हूटर के अलावा ऊपर लाइट लगी थी। ये वाहन पाटन पड़रिया निवासी बलराम पटेल के नाम पर है।
तीन दिन में दूसरी बार कटा चालान
टीम ने कार एमपी 20 सीडी 2450 का तीन दिन में दूसरी बार चालान काटा। पहली बार भी उसके नम्बर प्लेट के चलते चालान कटा था। बावजूद उसने नम्बर प्लेट में सुधार नहीं कराया। दोपहिया वाहनों के नम्बर प्लेट भी अमानक मिले।
ईंट सप्लायर का गजब कारनामा
बाइक एमपी 20 एनजे 8645 पर ईट की डिजाइन में नम्बर प्लेट लगा था। पूछने पर चालक ने बताया कि वह ईंट सप्लायर है। प्रचार के लिए ऐसा किया है। एक वाहन में एमपी 20 एनए 6786 को डिजाइन में लिखवाया गया था। इसमें छह के अंक को छोटे में और ***** को बड़े साइज में लिखवाया गया था।