scriptयहां की नर्सें बनीं खलनायिका, बलात्कार पीडि़त किशोरी को रुला दिया खून के आंसू | Nurses become villains here | Patrika News

यहां की नर्सें बनीं खलनायिका, बलात्कार पीडि़त किशोरी को रुला दिया खून के आंसू

locationजबलपुरPublished: Oct 22, 2019 07:37:26 pm

Submitted by:

shyam bihari

जबलपुर के एल्गिन अस्पताल में नहीं मिला बेड, रातभर फर्श पर पड़ी रही
 
No bed found in Elgin hospital in Jabalpur, lying on the floor overnight

rape_1.jpg

rape

जबलपुर। नर्सों को तो महिला मरीज देवी के रूप में देखती हैं। देखती हैं लेकिन, जबलपुर सरकारी अस्पताल की अस्पताल की नर्सों ने बलात्कार पीडि़त किशोरी के साथ खलनायिकाओं की तरह व्यवहार किया। जबकि, डॉक्टरों ने तो पलटकर भी नहीं देखा। गांव के युवक की हवस का शिकार किशोरी को में बुरे बर्ताव का सामना करना पड़ा। उसे अस्पताल में भर्ती करने के बाद पलंग तक नहीं दिया गया। पीडि़त को दो रातें अस्पताल के फर्श पर काटनी पड़ीं। पीडि़त के साथ युवक ने तो दरिंदगी की ही थी, अस्पताल प्रबंधन ने भी उसे खून के आंसू रुला दिया।
हो गए पत्थर दिल
पीडि़त के परिजन बेचारगी की हालत में भटकते रहे। कोई भी उनकी आवाज सुनने को तैयार नहीं था। परिजन ने बताया कि पीडि़त को आठ माह का गर्भ है। उसकी शारीरिक स्थिति ठीक नहीं है। चिकित्सकों और नर्सों से कई बार पलंग के लिए आग्रह किया गया, लेकिन रात में जांच के लिए ऑपरेशन थिएटर में बुलाने के बाद वहीं सामने कमरे में फर्श में सोने कह दिया जाता है। बलात्कार के बाद मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा के बाद अस्पताल की व्यवस्था से पीडि़ता की पीड़ा और बढ़ गई।
भरोसा तोड़कर किया बलात्कार
पीडि़त जबलपुर शहर से कुछ दूर ग्रामीण क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय किशोरी को एक युवक ने प्रेमजाल में फंसाया। विवाह का वादा किया। जिंदगी के खूबसूरत सपने दिखाए। किशोरी ने उसके झांसे को प्यार समझ लिया। लेकिन, युवक दरिंदा बन गया। उसके साथ करीब एक साल से बलात्कार करता रहा। किशोरी गर्भवती हो गई तो विवाह करने की बात कहकर उसे अपने घर में रख लिया। वहां युवक ने प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। बच्चे को भी अपना मानने से इनकार कर दिया। गर्भवती नाबालिग की तबीयत बिगडऩे पर उसे शनिवार को सिहोरा अस्पताल ले जाया गया। वहां, जांच के बाद पीडि़त की रिपोर्ट पर सिहोरा पुलिस ने शून्य में प्रकरण दर्ज कर मामला मझगवां पुलिस को भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरएमओ डॉ. संजय मिश्रा का कहना है कि मरीज को लेबर रूम में रखा गया है। वहां पलंग, बिस्तर है। सुरक्षा के लिहाज से उसे वार्ड में नहीं रखा गया है। मरीज की जांच हो चुकी है। स्वस्थ्य है।

ट्रेंडिंग वीडियो