रितिक ने किया अपने फैंस से अनुरोध, न करे बाईक से पीछा
Published: Nov 04, 2015 03:26:00 pm
Submitted by:
रितिक रोशन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म मोहनजोदड़ो की शूटिंग में काफी व्यस्त नजर आ रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश में चल रही है।
रितिक रोशन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म मोहनजोदड़ो की शूटिंग में काफी व्यस्त नजर आ रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश में चल रही है।
शूट के दौरान कुछ ऐसी अराजकता हुई है कि रितिक अपने फैंस से काफी खफा नजर आ रहें है। उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि, ‘जबलपुर में गहरा प्यार महसूस हो रहा है।
लेकिन मैं अपने फैंस से अनुरोध करना चाहता हूं कि कृपया बाइक से पीछा न करे, इससे पैदल चलने वाले और बुर्जुग घायल हो रहे हैं। इस प्यार से अनजाने में लोगों का नुकसान देखना बहुत ही चिंताजनक है’।
उन्होने कहा कि फैंस से प्यार मिलता है तो अच्छा लगता है लेकिन जब ये प्यार दूसरो के लिए परेशानी का कारण बनता है तो दुख होता है। उन्होंने आगे कहा कि इसकी कोई जरूरत नही है मै आपके प्यार को महसूस कर सकता हूं। आपको बता दें कि, मोहनजोदड़ो सिंधू घाटी की सभ्यता पर आधारित है।