scriptOMG: वर्दी हुई दागदार, अफसरों पर भी लगे सनसनीखेज आरोप | OMG: There is Sensational charges against officers | Patrika News

OMG: वर्दी हुई दागदार, अफसरों पर भी लगे सनसनीखेज आरोप

locationजबलपुरPublished: Jan 07, 2018 10:00:09 am

Submitted by:

virendra rajak

कई बड़े मामलों ने पुलिस महकमे को कठघरे में किया खड़ा
 

OMG: There is Sensational charges against officers

OMG: There is Sensational charges against officers

जबलपुर. जबलपुर पुलिस पर बीते साल बड़े ‘दाग लगे। कभी कोई जवान दुष्कर्म के मामले में फंसा, तो कभी क्राइम ब्रांच की टीम बदमाश से लूटपाट और फायरिंग के मामले में दागदार हुई। इन आरोपों की आंच बड़े अफसरों तक भी पहुंची। अवैध वसूली समेत शराब के अवैध विक्रय के आरोपों ने वर्दी को पूरे साल घेरे रखा। कई मामलों में पुलिस और अपराधियों में गठजोड़ भी उजागर हुई। जब भी पुलिस पर कोई बड़ा आरोप लगा, अधिकारियों ने उस पर पर्दा डालने के प्रयास किए। कभी कार्रवाई की आड़ में ‘अपनोंÓ को बचाया तो कभी आरोपों को फर्जी बता दिया।

गुटबाजी से बढ़ी परेशानी

आला पुलिस अधिकारियों के बीच पिछले कुछ महीनों में गुटबाजी भी नजर आई। इसने अफसरों को दो फाड़ कर दिया। दोनों धड़े पुलिसिंग छोड़ एक-दूसरे को उखाड़ फेंकने की जुगत में लग गए।

केस : 1

दिनांक 18 मई 2017
थाना : ग्वारीघाट
आरोप : दुष्कर्म
मामला : 10 वर्षीय बालिका ने मयंक तिवारी पर दुष्कर्म और उसकी मां से अवैध संबंध का आरोप लगाया। मामले में मयंक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

केस : 2

दिनांक : 25 नवंबर 2017
स्थान : पुराना बस स्टैंड
आरोप : पुलिस ने की मारपीट
मामला : भाजपा कार्यकर्ताओं का शहर के एक होटल में विवाद हुआ। भाजपा के जिला महामंत्री संदीप जैन समझौते के लिए वहां पहुंचे, जहां पुलिस जवानों ने उनसे मारपीट की। एसआई अनिल मिश्रा समेत चार निलंबित हुए।

केस : 5
दिनांक : 1 जनवरी 2018
स्थान : शेल्टर होम
आरोप : आरक्षक से मारपीट
मामला : पुलिस की ओर से संचालित महिला शेल्टर होम में रहने वाली युवतियों ने आरक्षक संतोष से मारपीट की। शेल्टर होम में तैनात महिला आरक्षक नीतू बेन और संतोष में विवाद हुआ था। महिला आरक्षक और आरक्षक निलंबित।

इन मामलों ने किया शर्मशार

पूर्व मंत्री हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू ने एसपी शशिकांत शुक्ला पर आरोप लगाते हुए कार्यालय में हंगामा किया।
विधायक अंचल सोनकर ने एएसपी गुरु प्रसाद पाराशर पर बस स्टैंड चौकी पहुंचकर गंभीर आरोप लगाए।
नशे में धुत एसआई मनोज कुरील ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष गुल्लू दुबे को तमाचा जड़ा। उन्हें निलम्बित किया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो