scriptनहीं चल सका प्रयोग, वन-वे ठप | One-way traffic | Patrika News

नहीं चल सका प्रयोग, वन-वे ठप

locationजबलपुरPublished: Feb 17, 2018 01:56:02 am

Submitted by:

virendra rajak

वन-वे के प्रयोग को ट्रैफिक पुलिस सप्ताहभर भी नहीं चला पाई

One-way traffic

One-way traffic

जबलपुर. शहर के सबसे पुराने और व्यस्ततम बाजार पर वन-वे के प्रयोग को ट्रैफिक पुलिस सप्ताहभर भी नहीं चला पाई। महज छह दिन में ही इसे पलीता लग गया। चार दिन तक बेरीकेडिंग कर जैसे-तैसे वन-वे चलाया गया, लेकिन समय बीतने के साथ ही अधिकारियों के हौसले पस्त हो गए और वन-वे का कॉन्सेप्ट फिर दमघोंटू ट्रैफिक में बदल गया। सातवें दिन हालात पहले जैसे ही हो गए। चंद पुलिस अधिकारी और जवान जो यहां तैनात थे, वे भी मनमाने ढंग से सड़क किनारे खड़े नजर आए। व्यस्ततम बाजार में रोजाना हजारों दोपहिया और चार पहिया वाहन पहुंचने से पल-पल में जाम लगता है। बड़े हादसे की आशंका भी रहती है।
ऐसे की थी तैयारी
ट्रैफिक पुलिस ने स्थानीय व्यापारियों व व्यापारिक संंगठनों से बातचीत की। बैठकें कीं। ट्रैफिक के अलावा लार्डगंज और ओमती थाने को इस अभियान में शामिल किया गया। सभी को पूरा रोड मैप समझाया गया। एसपी स्वयं वहां पहुंचे थे।
यहां नाकाम पुलिस
मुख्य मार्ग से जुडऩे वाले मार्गों से आने वाले ट्रैफिक को रोकने में। ट्रैफिक को सही ढंग से डायवर्ट कर पाने में। अधिकारियों के वहां न होने से। व्यापारियों की परेशानी तत्काल हल कर पाने में। बिना प्रशिक्षण जवान तैनात करने से।
कब हुई शुरुआत– ०९ फरवरी से दो सप्ताह के लिए
यह था समय– दोपहर ०१ बजे से लेकर रात १० बजे तक
वन-वे में लगने वाला समय
सुपर मार्केट से फुहारा तक जाने में ०४ मिनट
प्रवेश स्थल से निर्गम स्थल तक पहुंचने में ०८ मिनट
सामान्य ट्रैफिक में समय
सुपर मार्केट से फुहारा तक जाने में १८ मिनट
प्रवेश स्थल से निर्गम स्थल तक पहुंचने में ३० मिनट
असफलता का कारण
कहीं संकेतक नहीं लगाए गए।
कहीं भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं की गई। तैनात किए पुलिस जवानांे पर कंट्रोल नहीं रखा।
अधिकारियों ने नजरअंदाज किया।
व्यापारियों के विरोध पर उन्हें समझाने का प्रयास नहीं किया गया।
गलियों और संकरे मार्गों पर बेरीकेटिंग नहीं की गई।
अतिक्रमण नहीं हटाए गए।
बीच के इन मार्गों ने बढ़ाई परेशानी
लार्डगंज से गंजीपुरा मार्ग
लार्डगंज से गोलबाजार मार्ग
लार्डगंज से भार्गव चौक मार्ग
श्याम बैंड की गली ठ्ठ फुहारा से बल्देवबाग मार्ग ठ्ठ फुहारा से कमानिया गेट मार्ग ठ्ठ भार्गव चौक से कमानिया गेट मार्ग ठ्ठ भार्गव चौक से लार्डगंज मार्ग
यहां थे प्वाइंट्स
सुपर मार्केट, लार्डगंज तिराहा, रूपाली शो-रूम के सामने, बड़ा फुहारा, भार्गव चौक, तुलाराम चौक, करमचंद चौक
इन थानों की
थी जिम्मेदारी
ट्रैफिक थाना, ओमती और लार्डगंज थाना
वन-वे से यह फायदा
एक तरफ से ट्रैफिक प्रवेश करने और दूसरे ओर से निकलने से जाम से मुक्ति मिल सकती है। यह यहां आने-जाने वालों के अलावा व्यापारियों के लिए भी फायदेमंद होगा।
कैसे किया शुरू
आधी अधूरी तैयारियों के साथ वन-वे का प्रयोग शुरू किया गया। बेरीकेटिंग बल पर्याप्त नहीं लगाया गया। अधिकारियों इच्छाशक्ति भी नजर नहीं आई।
शहर में आज वीआई थे, जिस कारण बल वहां लगाया गया था। वन-वे लगातार चालू रहेगा। वन-वे में भी जवान तैनात थे। व्यापारियों से भी बातचीत की जा रही है। जिससे वन-वे को पूरी तरह से संचालित किया जा सके।
सुदेश सिंह, डीएसपी, टै्रफिक
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो