scriptordnance factory strike : एक महीने नहीं बनेंगे सेना के तोप गोले, पूरे देश के आयुध निर्माणी कर्मचारी गए हड़ताल पर- देखें लाइव वीडियो | ordnance factory strike : Ordnance factory employees one-month strike | Patrika News

ordnance factory strike : एक महीने नहीं बनेंगे सेना के तोप गोले, पूरे देश के आयुध निर्माणी कर्मचारी गए हड़ताल पर- देखें लाइव वीडियो

locationजबलपुरPublished: Aug 20, 2019 11:16:27 am

Submitted by:

Lalit kostha

जबलपुर की सभी फैक्ट्रियों में हड़ताल हो गई है,
केन्द्र सरकार द्वारा फैक्ट्रियों के निगमीकरण का निर्णय,
विरोध प्रदर्शन के दौरान सेना, पुलिस और कर्मचारियों के बीच हाथापाई,
व्हीकल फैक्ट्री, गन कैरिज फैक्ट्री जीसीएफ, ग्रे आयरन फाउंड्री जीआईएफ, आयुध निर्माणी खमरिया ऒएफके,

ordnance factory strike

ordnance factory strike

जबलपुर। देश की सेना के मजबूत कांधे कही जाने वाली आयुध निर्माणियों में अगले एक महीने तक गोला बारूद नहीं बनेगा। केन्द्र सरकार द्वारा फैक्ट्रियों के निगमीकरण का निर्णय लिए जाने के बाद पूरे देश के आयुध निर्माणी कर्मचारियों ने 20 अगस्त से 19 सितम्बर तक हड़ताल में जाने का निर्णय लिया है। जबलपुर की सभी फैक्ट्रियों में हड़ताल हो गई है। विरोध प्रदर्शन के दौरान सेना, पुलिस और कर्मचारियों के बीच हाथापाई और धक्का मुक्की की खबरें भी आ रही हैं। हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण बताया जा रहा है।

ordnance factory strike

जबलपुर की आयुध में 1 माह की हड़ताल शुरू
केंद्र सरकार द्वारा देश के सभी रक्षा संस्थानों के निगम ई करण किए जाने के विरोध में जबलपुर में चारों आयुध निर्माणी यों के कर्मचारियों ने 1 माह की हड़ताल शुरू कर दी हैl देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत जबलपुर में व्हीकल फैक्ट्री, गन कैरिज फैक्ट्री जीसीएफ, ग्रे आयरन फाउंड्री जीआईएफ, आयुध निर्माणी खमरिया ऒएफके में कार्यरत हजारों कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों का कहना है कि देश के रक्षा संस्थानों का निगमईकरण किसी भी स्थिति में नहीं होना चाहिए जब तक सरकार इस आदेश को वापस नहीं लेती है। हड़ताल और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। हड़ताल की पूर्व जबलपुर में रक्षा संस्थानों के कर्मचारियों द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो