scriptओशो महोत्सव की सफलता के बाद अब बनेगी ‘ओशो पीठ’, रिसर्च से और करीब आएंगे ओशो | osho life and secrets studies of university, make osho peeth in RDVV | Patrika News
जबलपुर

ओशो महोत्सव की सफलता के बाद अब बनेगी ‘ओशो पीठ’, रिसर्च से और करीब आएंगे ओशो

ओशो महोत्सव की सफलता के बाद अब बनेगी ‘ओशो पीठ’, रिसर्च से और करीब आएंगे ओशो
 

जबलपुरDec 24, 2019 / 11:45 am

Lalit kostha

osho.png

odho

जबलपुर. आध्यात्मिक गुरु ‘ओशो’ की शिक्षा जबलपुर में हुई। संस्कारधानी जबलपुर उनकी कर्मभूमि रही है। फिर भी यहां ओशो से जुड़ी न तो कोई स्मृतियां हैं न ही ‘ओशो पीठ’ बनाया जा सका। ओशो जन्मोत्सव में देश-विदेश से पहुंचे शिक्षाविद, सन्यासी, अनुयायी भी इसे देखकर हतप्रभ हैं। जबलपुर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में ओशो की कोई पीठ स्थापित नहीं है। फिल्म इंडस्ट्री के शो मैन सुभाष घई ने भी इस बात को लेकर हैरानी व्यक्त की थी। ओशो की स्मृतियों को सहेजने के लिए शिक्षण संस्थानों के नाम ओशो पर रखने, पढ़ाने की बात कही। हालांकि रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के फिलासफी डिपार्टमेंट में ओशो का चैप्टर पढ़ाया जाता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो