जबलपुरPublished: Nov 21, 2023 03:09:24 pm
Lalit kostha
नरवाई की आग में जल रही पान की खेती, हो रहा भारी नुकसान
जबलपुर। सरकार और कृषि विभाग के अधिकारियों की तमाम समझाइश इसके बाद भी किसान धान की पराली (नरवाई) में आग लगाने से नहीं चूक रहे हैं। पराली में आग लगाने से खेत तो बंजर हो ही रहे हैं। साथ ही गांधीग्राम के आसपास पान बरेजों में आग लगने का खतरा मंडरा रहा है। हालत यह है कि पान की खेती करने वाले किसान खेतों में आग लगते ही घबरा जाते हैं। उनकी रातों की नींद उड़ गई है।