scriptमानसून की बेरुखी : कम हुई बारिश, घट गया धान का रकबा | paddy acreage reduced | Patrika News

मानसून की बेरुखी : कम हुई बारिश, घट गया धान का रकबा

locationजबलपुरPublished: Aug 14, 2022 07:22:59 pm

Submitted by:

reetesh pyasi

शुरुआती दो माह में कई ब्लॉक में औसत से कम बारिश

paddy_yield.jpg

patrika

जबलपुर। मानूसन सीजन के शुरुआती दो माह में जिले के कई ब्लॉकों में औसत में कम बारिश होने से जुलाई माह के अंत तक लबालब हो जाने वाले जलस्रोत अभी तक खाली हैं। उमस भी लगातार बढ़ रही है। इसका असर फसलों पर भी पड़ रहा है। बारिश कम होने से किसानों ने इस बार मक्के की खेती में रुचि दिखाई है। मक्के का रकबा इस बार 14 हजार हेक्टेयर से बढ़कर 20 हजार हेक्टेयर हो गया है। जबकि धान के रकबे में कमी आई है। पिछले साल एक लाख 68 हजार हेक्टेयर में किसानों ने धान की बोवनी की थी। इस बार एक लाख 61 हजार हेक्टेयर में बोवनी हुई है। शहपुरा और बरेला क्षेत्र में इस सीजन में सबसे कम बारिश हुई है।

ब्लॉकवार बारिश-
जबलपुर 649.2
बरगी 631.5
बरेला 536.9
पनागर 733.4
कुंडम 905.2
पाटन 563.0
शहपुरा 220.3
सिहोरा 629.0
मझौली 626.6
रांझी 793.2
(नोट : बारिश मिमी में
शहपुरा, बरेला औ रपाटन क्षेत्र में इस बार बारिश काफी कम हुई है। पिछले कुछ वर्षों से बारिश कम होने से किसानों का रुझान मक्का की खेती की ओर बढ़ा है। इस बार 20 हजार हेक्टेयर से ज्यादा में मक्का की खेती हो रही है। जबकि धान का रकबा सात हजार हेक्टेयर कम हुआ है।
एसके निगम, उप संचालक कृषि विभाग

read mor हर साल ओवरफ्लो हो जाते थे ये तालाब
शहर के हनुमानताल, देवताल, गंगासागर तालाब, सूरजताल समेत कई तालाब जुलाई माह के अंत तक ओवरफ्लो हो जाते थे। इस बार अभी तक खाली हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो