scriptइन लोगों को मिलेगा अपनों से धोखा, इनकी आजीविका के स्रोत में होगी वृद्धि – राशिफल | paisa kamane ka tarika ghar baithe horoscope aaj ka rashifal 5 june | Patrika News

इन लोगों को मिलेगा अपनों से धोखा, इनकी आजीविका के स्रोत में होगी वृद्धि – राशिफल

locationजबलपुरPublished: Jun 04, 2019 08:34:41 pm

Submitted by:

abhishek dixit

इन लोगों को मिलेगा अपनों से धोखा, इनकी आजीविका के स्रोत में होगी वृद्धि – राशिफल

somvati amavasya

horoscope,remedies for shukra in horoscope,aaj ka rashifal,aaj ka rashifal hindi,

मेष- किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश तौर तरीके बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। विरोधी आपको नीचा दिखाने के हरसंभव प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों को बता दें, रास्ता मिल जाएगा।
वृषभ- जरूरत से ज्यादा घनिष्ठता संबंधों को कमजोर कर देगी। आप सहने की शक्ति रखें। जल्द ही आप क्रोध से भर जाते हैं। स्वयं पर काबू रखें। व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेगी।
मिथुन- समय के साथ स्वयं को भी बदलें। अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। भूमि संबंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी।
कर्क- अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी विशेष जन से संबंध बनेंगे।
सिंह- व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवन साथी का साथ आपको आगे बढऩे में मदद करेगा। संतान के विवाह संबंधित समस्या से परेशान रहेंगे। भवन परिवर्तन के योग हैं। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।
कन्या- अपनों से धोखा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है। पारिवारिकजनों की सहायता करनी होगी। आजीविका के स्रोत में वृद्धि होगी। पिता के साथ तालमेल स्थापित न होने से तनाव हो सकता है।
तुला- भविष्य के प्रति चिंतित होंगे। मन में बुरे विचारों को न आने दें। स्वयं पर नियंत्रण रखें। नकारात्मक सोच के कारण ही आप पीछे हैं। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव।
वृश्चिक- कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। आय के नए स्रोत स्थापित होंगे। अपने कर्मचारियों के कारण परेशान होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
धनु- स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आएंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि भवन संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे।
मकर- अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को लेकर आप चिंतित हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है।
कुम्भ- अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान आपका ही है। सुख सुविधा की वस्तुओं और धन खर्च होगा। आपकी उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। अपने वाक् चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग हैं।
मीन- मित्रों के सहयोग से कोई जरूरी कार्य होगा। अपनों से संबंधों में मजबूती आएगी। आलस की अधिकता से कार्य में रुचि नहीं रहेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो