चिता की राख पर विराजे हैं 1111 किलो के पारदेश्वर महादेव, गिनीज बुक में है दर्ज
जबलपुरPublished: Aug 26, 2023 12:14:47 pm
कटंगी के प्रज्ञाधाम में सावन के आखिरी सोमवार को पारदेश्वर महादेव का होगा विशेष अनुष्ठान, लगेगा भक्तों का तांता


1111 किलो के पारदेश्वर महादेव
-कटंगी के प्रज्ञाधाम में सावन के आखिरी सोमवार को पारदेश्वर महादेव का होगा विशेष अनुष्ठान, लगेगा भक्तों का तांता
जबलपुर।
संस्कारधानी को शिवभक्ति व यहां के ऐतिहासिक व प्राचीन शिवालयों के लिए जाना जाता है। सावन के पावन महीने में इन शिवालयों में रुद्राभिषेक, पूजन के लिए शिवभक्तों का तांता लग रहा है। लेकिन जिले में एक शिवालय ऐसा भी है, जो महज सात वर्ष पूर्व निर्मित होने के बावजूद भक्तों की आस्था के बड़े केंद्र के रूप में उभर कर आया है। जबलपुर से 35 किमी दूर कटंगी के प्रज्ञाधाम आश्रम में यह शिवालय है। यहां 1111 किलो के पारदेश्वर महादेव विराजमान हैं। विश्व का सबसे बड़ा पारे से निर्मित शिवलिंग होने की वजह से इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस में दर्ज है। सावन में यहां शिवभक्तों की कतार लगती है। सावन के अंतिम सोमवार को शिवालय में पारदेश्वर महादेव का विशेष अभिषेक व पूजन होगा।