script

amritam jalam abhiyan तालाब में देखी गंदगी तो उतर गए सफाई करने – देखें वीडियो

locationजबलपुरPublished: May 15, 2018 12:26:30 pm

Submitted by:

Lalit kostha

अमृतम् जलम् अभियान – तालाब में देखि गंदगी तो उतर गए सफाई करने – देखें वीडियो

gayab ho gaye talab jabalpur ki kahani

gayab ho gaye talab jabalpur ki kahani

जबलपुर। इमरती तालाब का घाट तेजी से साफ होता जा रहा है। पत्रिका के अमृतम् जलम् अभियान में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे लोगों की मेहनत अब रंग लाने लगी है। मंगलवार को भी शहर के अलग-अलग हिस्से से बच्चे, युवा, महिलाएं व बुजुर्ग पहुंचे। उन्होंने उत्साह के बीच तालाब से गंदगी-कचरा बाहर किया। कोई फावड़ा थामकर तालाब की गंदगी निकाल रहा था, तो कोई तसले में कचरा भरकर बाहर कर रहा था। कोई पंजा थामकर जलकुंभी बाहर करने में जुटा था, तो कोई सबका उत्साह बढ़ा रहा था। तालाब की सफाई के साथ ही सबने जलसंरक्षण की शपथ ली। संकल्प लिया कि जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने का काम भी करेंगे।

तालाब की सफाई कर श्रमदान करने वालों में अमृतम जलम अभियान में मेडिकल यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति डॉक्टर DP लोकवानी, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष राजेश सोनकर, पार्षद केवल कृष्ण आहुजा, नगर निगम के अपर आयुक्त गजेंद्र सिंह नागेश एल्गिन हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉक्टर निशा साहू नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी जी एस चंदेल आईएमए के प्रांतीय सचिव डॉक्टर आरके पाठक रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर क्वीन्स की अध्यक्ष प्रियंका श्रीवास्तव डॉ अंशु नायर विंदू दुबे भाजपा के संभागीय मीडिया प्रभारी रविंद्र पचौरी मौजूद थे

आज के समय में जल संरक्षण बहुत जरूरी हो गया है। पत्रिका इस मामले में अमृतम् जलम् अभियान चलाकर सराहनीय कार्य कर रहा है।
प्रियंका श्रीवास्तव

शहर के तालाब-बावड़ी सहित अन्य जल स्रोत की सफाई कराकर इन्हें संरक्षित करने का जो काम पत्रिका कर रहा है, उसके लिए ढेर बधाईयां।
केवल कृष्ण आहूजा
पत्रिका के अमृतम् जलम् अभियान में शामिल होकर हमने तालाब की सफाई की। समय निकालकर हम लगातार इस अभियान में भाग लेंगे।
डॉ लोकवानी

read more-

BJP मोदी के इस कद्दावर मंत्री को एयरलाइंस ने नहीं दिया फ्लाइट का टिकट, हो गया हंगामा

ट्रेंडिंग वीडियो