script

जब लोगों से पौधे ने कहा थैंक यू, वीडियो में देखें क्या है बात

locationजबलपुरPublished: Aug 03, 2018 09:40:18 am

Submitted by:

Lalit kostha

पत्रिका हरित प्रदेश अभियान- ग्राम गौरहा को हरियाली को हरा भरा रखने का लिया संकल्प, मिलकर सुरक्षा करेंगे सामाजिक संगठन

पत्रिका हरित प्रदेश अभियान

पत्रिका हरित प्रदेश अभियान

जबलपुर। जबलपुर। धरती पर बढ़ रहा ये कैसा बोझ है,
हरी भरी मुस्कान में क्यों लग रहा ये कोढ़ है
लहलहाती फसलों में क्यों लग रहे रोग हैं,
नदियों के अमृत में क्यों घोल रहे विष हैं
चलों एक बार फिर से इसका श्रृंगार करें,
धरती को उसकी असली रूप फिर साकार करें…
कुछ ऐसे ही विचारों के साथ पत्रिका द्वारा हरित मध्यप्रदेश अभियान चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण से जोडकऱ उसकी महत्ता और महत्व से अवगत कराना है। लोगों ने भागीदारी कर संकल्प लिया है कि अब विनाश नहीं केवल प्रकृति का श्रृंगार होगा।

प्रकृति को हराभरा रखने और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गौरहा ग्राम में लोगों ने गुरुवार को प्लाट में पौधरोपण किया। सामाजिक और व्यापारिक और राजनीतिक दलों के लोगों ने पूरे गौरहा ग्राम को बनाने का संकल्प लिया। लोगों ने कहा कि पौधरोपण के बाद इन पौधों को सुरक्षित और संरक्षित रखेंगे। ज्यादातर देखा गया है कि पौधे रोपने के बाद लोग उन्हें ऐसे ही छोड़ देते हैं, जिससे पौधे सूख जाते हैं।
पत्रिका के हरित प्रदेश अभियान के तहत सिहोरा और गौरहा ग्राम के लोगों ने आम, जामुन, अशोक और गुड़हल के 120 पौधे रोपे। विनय जैन ने कहा की ग्रामीण क्षेत्रों में हरियाली खत्म होती जा रही है। अमोल चौरसिया ने कहा कि लगातार खदान स्वीकृति के कारण ग्रामीण परिवेश भी प्रदूषण से अछूता नही है। पत्रिका का हरित प्रदेश अभियान हरियाली और पर्यावरण को स्वच्छ रखने की बेहतरीन पहल है। सभी ने संकल्प लिया कि रोपे पौधों की देखरेख और सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड स्वयं लगवाएगे।
इन्होंने किया सहयोग -पौधरोपण में वैश्य महिला महासम्मेलन की अंजना सराफ, सिहोरा व्यापारी संघ के राजा मोर, आरएसएस के प्रमोद साहू, विनोद खत्री, बाबा क़ुरैशी, पार्षद गोविंद कुर्मी, गणेश दाहिया, राजेश पटेल, मनोनीत पार्षद बबलू महोबिया, अनूपम सराफ, राजेश दाहिया, राजा ठाकुर, अखलेश बैरागी, वीरेंद्र पटेल, दीपक दत्त दुबे के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

ट्रेंडिंग वीडियो