जबलपुर

changemakers: महिलाओं ने दी आवाज, स्वच्छ राजनीति के लिए हमारी सहभागिता जरूरी, देखें वीडियो

पत्रिका चेंजमेकर्स अभियान में महिलाओं ने राजनैतिक स्वच्छता की ली शपथ

जबलपुरMay 31, 2018 / 08:10 pm

amaresh singh

patrika talk show changemakers campaign

जबलपुर/नरसिंहपुर। पत्रिका चेंजमेकर्स अभियान में जिले की तीन विधानसभाओं में महिलाओं ने राजनैतिक स्वच्छता की शपथ ली। महिलाओं ने कहा कि राजनीति में भ्रष्ट लोगों का कब्जा है। राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बहुत कम है। महिलाओं की भागीदारी की बात सभी कहते हैं लेकिन जब देने की बारी आती है तब महिलाएं पीछे ढकेल दी जाती है। बघवार में सुनीता मेहरा ने महिलाओं को सक्रियता और दूसरों को प्रेरित करने की शपथ दिलाई।
जिले के गौरव ग्राम बघवार में ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बनाए गए स्वसहायता समूहों की महिलाओं ने राजनैतिक स्वच्छता की शपथ ली। महिलाओं ने कहा कि राजनीति में हम सभी की सहभागिता रहेगी। राजनीति को स्वच्छ करने के लिए महिलाओं की सहभागिता जरूरी है। पत्रिका चेंजमेकर्स की पहल सराहनीय है। शपथ लेने वाली महिलाओं में सुनीता मेहरा, सरिता मेहरा, कमला मेहरा, रामकुमारी सराठे, कौशल्य सराठे, सुंदरबाई जाटव, यशोदाबाई जाटव, सुनीता ठाकुर, कौशल्या यादव, गुरु भाई यादव, दुर्गाबाई ठाकुर, विद्याबाई काछी, आरती ठाकुर, श्यामाबाई गौतम, छोटीबाई, तुलसाबाई मेहरा, कलाबाई जाटव, रमाबाई मेहरा शामिल रही।


तेंदूखेड़ा नगर पंचायत परिषद में ली शपथ
तेंदूखेड़ा विधानसभा के अंतर्गत नगर पंचायत परिषद् तेंदूखेड़ा में विभिन्न महिला संगठनों ने पत्रिका की चेंजमेकर अभियान में सहभागिता देते हुए स्वच्छ राजनीति के लिए शपथ ली। स्वच्छ राजनीति के लिए सक्रिय होकर अन्य लोगों को प्रेरित करने, राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, अपराधिक छवि वाले भ्रष्ट और अनैतिक राजनीतिज्ञों का साथ न देने की शपथ महिलाओं ने ली। महिलाओं ने कहा कि आज महिलाओं को राजनीति में आने की जरूरत है। महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढऩे से भ्रष्ट लोग राजनीति में कम हो जाएंगे। महिलाओं को राजनीति में आने की बात सभी कहते हैं लेकिन जब बात भागीदारी की आती है तो लोग पीछे हट जाते हैं। अब महिलाओं को खुद आगे आकर राजनीति में भाग लेना होगा।


कौशल विकास केन्द्र में लिया संकल्प
गाडरवारा विधानसभा के अंतर्गत कौशल विकास केन्द्र के कृष्णा इंस्टिट्यूट में पत्रिका चेंजमेकर अभियान के तहत १२ छात्राओं ने स्वच्छ राजनीति के लिए संकल्प लिया। छात्राओं ने कहा कि राजनीति में बदलाव के लिए अच्छे उम्मीदवारों के चयन के साथ महिलाओं की भागीदारी जरूरी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.