scriptweather video: गर्मी की दस्तक, मार्च के पहले दिन दिखा असर, पारा 33 पार | #patrika #weather #rajasthan #jaipur #instagram #news | Patrika News

weather video: गर्मी की दस्तक, मार्च के पहले दिन दिखा असर, पारा 33 पार

locationजबलपुरPublished: Mar 02, 2023 12:00:47 pm

Submitted by:

Lalit kostha

weather video: गर्मी की दस्तक, मार्च के पहले दिन दिखा असर, पारा 33 पार
 

weather.jpg

#patrika

जबलपुर. मार्च की शुरुआत के साथ ही शहर के मौसम में गर्मी की झलक महसूस होने लगी है। महीने के पहले दिन अधिकतम तापमान 33.2 और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 2-3 दिनों तक मौसम शुष्क रहने के साथ तापमान बढ़ेगा।

सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा पारा

मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के अनुसार शहर में गर्म उत्तर-पश्चिमी हवा 3-4 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है। हवा और तेज धूप के चलते दिन का तापमान बढ़ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने से शाम को हल्के बादल आ रहे हैं। इससे रात का तापमान भी बढ़ रहा है।